Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 नवंबर 2020: कन्या राशि वालो को करनी होगी अधिक मेहनत, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Nov 23 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कामकाज में आपको सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति को लेकर भी शुभ संकेत मिल रहे है | आप मेहनत पर ध्यान देंगें, आपके सीनियर आपकी तारीफ भी कर सकते है | आज जीवनसाथी के परिवार की वजह से आपको बड़ा फायदा होने वाला है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | ऑफिस में आपका मन लगेगा, जिससे कार्यक्षमता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी | परिवार के सदस्यों में प्रेम बना रहेगा | कुछ जातको को विदेश से जुडी कोई खुशखबरी मिल सकती है | प्रेम जीवन वाले काफी व्यस्त रहेंगे, साथ समय नहीं बीता पाएंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी अटके हुए काम में जानकार की मदद मिलने वाली है | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में विरोधियों के प्रति सतर्क रहे | घर में बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है, जिस वजह से माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | लेकिन दोपहर के बाद स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी, इसलिए चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है | आज आप कोई ऐसा काम ना करे, जिससे क़ानूनी पचड़े में फसने की आशंका हो | जीवनसाथी संग रिश्ते में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपके मन में किसी चीज को लेकर प्रसन्नता का भाव रहेगा | वैसे आज आपको सेहत का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है | आप जमीन जायदाद से जुडी खरीददारी कर सकते है | जीवनसाथी किसी चीज को लेकर शिकायत करेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी बात को लेकर चिंता आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है | आज संतान आपको कोई शुभ समाचार सुना सकती है, आप गर्वित होंगे | कामकाज को लेकर किये जा रहे प्रयास, और अधिक मेहनत की मांग कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कला क्षेत्र से जुड़े छात्र को मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है | प्रेम जीवन वालो को अपने रिश्ते को संभालने की जरूरत है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आप कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जो आपकी पर्सनॅलिटी में चार चाँद लगाने का काम करेगा | सुख सुविधा की कोई बड़ी चीज खरीदने का विचार परिवार संग कर सकते है | परिवार के छोटे आपसे किसी चीज को लेकर मदद मांग सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | किसी काम को लेकर लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी, जो थकान की वजह बनेगी | आज पड़ोसी किसी मामले में आपसे राय ले सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन वालो के लिए रिश्ते में प्रेम रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | व्यापार में आपको परिवार का साथ मिलेगा, जिस वजह से आपकी राह आसान हो जाएगी | आज सभी से प्रेम से पेश आये, ये आपके काम सफल कराएगा | प्रेम जीवन में आज प्रिय की कोई बात दिल को छुएगी, आप उनके मुरीद हो जायेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आपका दिन शानदार रहेगा | आज धर्म कर्म के कामो की तरफ आपका झुकाव देखने को मिलेगा | आप कोई धार्मिक किताब भी पढ़ सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन ख़ास साबित होगा | शाम को सिर दर्द की शिकायत हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आज आप बेमतलब के खर्चो से बचने की कोशिश करे | ऑफिस में बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार आपको रास नहीं आएगा | आपको इस बारे में बात करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर