Category Archives:  LifeStyle

इन चीजों को खाने के बाद भूलकर भी ना पिए पानी, अन्यथा...

Nov 25 2020

Posted By:  Sunny

शरीर की सबसे बड़ी जरूरत प्राणवायु है और दूसरी सबसे बड़ी जरूरत पानी है | पानी के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है | स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक दिन में 6 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह देते है | क्योंकि प्यास बुझाने के अलावा भी शरीर में पानी की जरूरत होती है, जिसकी पूर्ति आवश्यक है | इसीलिए कम से कम 6 गिलास पानी तो पीना ही चाहिए | लेकिन ये भी सच है कि हर शरीर के लिए पानी की जरूरत अलग होती है, ऐसे में जितना हो सके उतना अधिक पानी पिए | कुछ भी खाने के बाद पानी की तलब महसूस होती है, लेकिन कुछ ऐसी चीजे होती है | जिनका सेवन करने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए, अन्यथा स्वास्थ्य समस्या बढ़ सकती है | ऐसे में आज हम आपको इससे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे है |



भुने हुए चने या चने की चाट खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट दर्द की समय हो सकती है | क्योंकि चने के पचाने के लिए पाचकाग्नि या जठराग्नि की आवश्यकता होती है | ऐसे में पानी पीने से अग्नि शांत हो जाती है और चने ठीक से पच नहीं पाते है | इस तरह पाचन में व्यवधान की वजह से पेट दर्द होता है |


अमरुद को नमक मिर्च लगाकर खाने का अलग ही मजा है | लेकिन बता दे नमक के साथ अमरुद खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए | अन्यथा गैस के साथ साथ पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है | ऐसा अमरुद के बीजो की वजह से होता है | क्योंकि अमरुद के सेवन के तुरंत बाद पानी पीने से बीज पच नहीं पाते है और नतीजन पेट दर्द होता है |



आइसक्रीम तो सभी की फेवरेट होती है | लेकिन आइसक्रीम खाने के बाद पानी पीने से गला खराब होने और दांतो में झनझनाहट की समस्या हो सकती है | इसीलिए आइसक्रीम सेवन के 10 मिनट बाद ही पानी पिए |


चाय या कॉफ़ी पीने के तुरंत बाद अक्सर पानी की तलब उठती है, ऐसा जीभ पर मौजूद टेस्ट बड्स की वजह से होता है | जिन्हे चाय के गर्म लिक्विड के बाद शीतलता के लिए पानी की जरूरत पड़ती है | लेकिन चाय कॉफ़ी के सेवन के तुरंत बाद पानी पीने से पेट खराब होने, पेट भारी होने और दांतो में झनझनाहट की समस्या हो सकती है | इसीलिए चाय के 25 मिनट बाद ही पानी पिए |


फलों के सेवन के बाद पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि फलों में एसिड और शुगर कंटेंट होता है | मीठे फलों के सेवन के बाद पानी पीने से अपच, खांसी या शुगर के बढ़ने का डर होता है, तो वहीँ खट्टे फलों के सेवन के बाद पानी पीने से गले में दर्द या खरास की समस्या हो सकती है |

वैसे जानकारी के लिए बता दे नीम्बू पानी पीना और नीम्बू चाटना दोनों ही शरीर में अलग प्रतिक्रिया करते है | वहीँ आंवले को खाने के बाद पानी पिया जा सकता है, क्योंकि ये खट्टा नहीं कसैला होता है और ये फल और सब्जी दोनों में ही आता है |


मूंगफली की तासीर गर्म होती है, इसीलिए इसके सेवन के बाद पानी पीने का मन करता है | गर्म तासीर के चलते मुंह सुख जाता है | लेकिन इसके सेवन के तुरंत बाद पानी पीने से खांसी की समस्या हो सकती है, क्योंकि मूंगफली गर्म होती है और पानी शीतल | इसके अलावा मिठाई और मैदा से बने शुगर युक्त पदार्थ खाने के बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर