Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 नवंबर 2020: आज इन राशियों के लिए शानदार रहेगा दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Nov 27 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे है | हलाकि स्वास्थ्य के प्रति आज थोड़े सतर्क रहे | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन सफलताभरा रहेगा | आज किसी घरेलू काम में व्यस्त हो सकते है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आज आपको थोड़ा बदलाव नजर आएगा, ये आपको रास आएगा | आपको खर्चो को लेकर सावधान रहना चाहिए | परिवार का कोई सदस्य किसी चीज की मांग कर सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको आमदनी में वृद्धि कराने का कोई नया जरिया मिल सकता है | आज किसी काम में अधिक जल्दबाजी आपको मुसीबत में डाल सकते है, धैर्य से काम ले | दाम्पत्य जीवन में कुछ चुनौतियाँ आएगी, लेकिन प्रेम की बयार रहेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज कामकाज में आपका ध्यान लगेगा, जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे | वैसे परिवार में किसी चीज को लेकर माहौल गर्म हो सकता है, आपको ध्यान देने की जरूरत है | प्रेम जीवन वाले आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसका शुभ फल आपको मिलेगा | आज किसी ख़ास चीज के सेवन की इच्छा हो सकती है | आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | जीवनसाथी को कोई बात समझाने की आपकी कोशिश नाकाम होंगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | मन में किसी बात को लेकर बेचैनी का भाव रहेगा, आप इस बारे में किसी से खुलकर बात करे | कामकाज को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे है | परिवार में किसी की तबियत बिगड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपको शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | आज आर्थिक लेनदेनों में सावधानी बरते, गड़बड़ हो सकती है | कार्यो में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलने से अच्छा महसूस करेंगे | जीवनसाथी कुछ नया करने की कोशिश करेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी बात को लेकर अधिक विचार करना मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है | ऑफिस में आज मन नहीं लगेगा, जल्दी फ्री हो सकते है | पड़ोसी या मित्र आपसे किसी मामले में राय लेने या जानकारी लेने आ सकते है | आप उनकी मदद करेंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कुछ रचनात्मक सीखने की इच्छा जाग सकती है | व्यापार से जुड़े जातक नया साझेदार जोड़ने का विचार कर सकते है | पिताजी से आपके संबंध सुधरेंगे | इस राशि के विद्यार्थी पढाई लिखाई में मन लगाएंगे | विवाहित जातको का दिन अच्छा बीतेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी काम में आपको मनचाही सफलता मिलने की सम्भावना है | नौकरीपेशा जातक अपनी बात बॉस के सामने रख सकते है | माताजी घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की इच्छा जता सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आज के दिन आप क्षमता से बड़े कार्यो की जिम्मेदारी अपने हाथो में ना ले | नौकरीपेशा जातक आज सामान्य के मुकाबले अधिक व्यस्त रहेंगे, ये थकान की वजह बनेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रही तनातनी बढ़ सकती है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आपको कुछ नयी बाते भी जानने को मिलेगी | आज आप मसालेदार चीजों से दूर रहे, तबियत बिगड़ सकती है | आज जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है. आप ख़ुशी मनाएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर