Category Archives:  Spiritual

राशिफल 09 दिसंबर 2020: कामकाज के मामले में इन राशियों को मिलेगी सफलता, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 08 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आप किसी बात को लेकर विचारमग्न रहेंगे, जिस वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा | किसी काम को लेकर की गयी यात्रा थकान की वजह बन सकती है | जीवनसाथी का साथ मिलेगा, आज उनकी कोई सलाह आपके बड़े काम आने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कामकाज में मनचाहा फल मिलने से आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | परिवार की बेहतरी के लिए आप कहीं निवेश करने का विचार कर सकते है | स्वास्थ्य के मामले में दिन बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय के साथ घूमने निकल सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा | आप परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे, परिवारजनों में स्नेह बढ़ेगा | नौकरीपेशा जातको का दिन राहतभरा बीतेगा | प्रेम जीवन वाले जातको को आज सतर्कता बरतने की जरूरत है, प्रिय से झड़प होने की सम्भावना है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपकी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा, आप बस सब्र रखे | सुख सुविधा से जुडी कोई वस्तु खरीद सकते है, लेकिन इससे आपकी जेब पर असर पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को आपको दूर करने की कोशिश करनी चाहिए |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिनमान थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | हालाँकि कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है | आपको स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखना चाहिए | व्यापार में मनचाहा फल ना मिलने से थोड़े परेशान हो सकते है | दाम्पत्य जीवन सामान्य बीतेगा, जीवनसाथी की बात सुने |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा, बशर्ते आप कामकाज में ध्यान दे | परिवार के किसी कार्य में आपका हस्तक्षेप जरुरी होगा | आज आपको संतान से जुडी कोई शुभ सुचना मिल सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी आवश्यक कार्य में देरी की वजह से परेशानी में पड़ सकते है, अच्छा होगा कार्य की जिम्मेदारी स्वयं ही पूरी करे | आर्थिक स्थिति को लेकर मित्र से आपको अच्छी सलाह मिल सकती है | प्रेम जीवन वालो का दिन चुनौतीभरा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर शुभ संकेत मिल रहे है | आप अपने व्यवहार को बढ़िया बनाये, तभी आपको लोगो से प्रशंसा मिलेगी | प्रेम जीवन वालो को आज प्रिय को खुश करने का मौका मिलेगा | विवाहित जातको के लिए दिन सामान्य बीतेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, इससे परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | आप कहीं निवेश करने के बारे में विचार कर सकते है | परिवार में बीमार चल रहे सदस्य की सेहत में सुधार आएगा, आप राहत महसूस करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप किसी यात्रा पर जा सकते है, ये यात्रा यादगार साबित होने वाली है | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, आपको भविष्य में इसका फायदा मिलेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | कामकाज को लेकर उलझन भरी स्थितियां पैदा होगी, जिस वजह से आप परेशान नजर आएंगे | स्वास्थ्य को लेकर दिन ठीक रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक रूठे प्रिय को मनाने की कोशिश में लगे रहेंगे | विवाहित जातको का दिन बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि अच्छा होगा आज के दिन आप निजी बाते किसी से शेयर ना करे | कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति में शुभ परिवर्तन होने वाला है | आर्थिक स्थिति को लेकर अच्छे संकेत मिल रहे है | जीवनसाथी संग जरुरी बाते डिसकस करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर