Category Archives:  Spiritual

दिसंबर में है जन्मदिन? जानिए दिसंबर में जन्मे लोगो के बारे में कुछ ख़ास बाते

Dec 08 2020

Posted By:  Sunny

साल 2020 अपने अंत की ओर है, इस साल के अंत होते ही साल 2021 आरम्भ हो जायेगा | ज्योतिष के अनुसार इस माह में जन्मे लोग बड़े ही महत्वकांक्षी स्वभाव के होते है, साथ ही वे भाग्य के भी धनी होते है | हालाँकि कभी कभी इस माह में जन्मे लोगो  का जिद्दी और मृदु स्वभाव भी देखने को मिलता है | इनके व्यक्तित्व की कई बार रहस्य्मयी छवि भी देखने को मिलती है, जिस कारण इन्हे समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती है | ऐसे में आज हम आपको दिसंबर माह में पैदा हुए लोगो से जुडी कुछ ख़ास बाते शेयर करने जा रहे है |


व्यक्तित्व


ये लोग कार्यो में अपना 100 प्रतिशत देते है, लेकिन कई बार इनमे अचानक उपजा आलस व्यवधान बन जाता है | इनका व्यक्तित्व बड़ा ही आकर्षक होता है, जिस वजह से इनके मित्र भी कई होते है | ये कोमल अंतर्मन और प्रखर बुद्धि के होते है | परन्तु इनमे जल्द ही अंहकार की भावना भी पैदा हो जाती है |



कार्य


ये लोग दार्शनिक विचारो वाले होते है, इन्हे कलाकारी करना बड़ा भाता है | इनका आत्मविश्वास इन्हे कार्यो में सफलता दिलाता है | पढाई लिखाई के मामले में भी ये आगे होते है और अक्सर भविष्य की योजनाओ पर विचार करते रहते है |

करियर


इन लोगो का करियर भी शानदार होता है | ये जिस भी क्षेत्र को चुनते है, उसमे बड़ी सफलता प्राप्त करते है और खूब धन कमाते है | वैसे ये लोग खर्चा भी जमकर करते है, लेकिन इनकी ये आदत परेशानी की वजह बन जाती है | हालाँकि परिवार के मामले में आर्थिक स्थिति इनके आड़े नहीं आती |

स्वास्थ्य


अपने स्वास्थ्य को लेकर ये लोग बड़े ही सजग होते है, लेकिन कोई छोटी सी गलती इनके लिए भारी साबित हो जाती है | इन जातको का मित्रों से मेल मिलाप अधिक होता है | ऐसे में इन जातको को इस कोरोना काल में सावधान रहना चाहिए |

ये है इनके लिए लकी

लकी नंबर- 1, 3 और 8 
लकी रंग- पीला, भूरा, लाल और बैंगनी
लकी दिन- रविवार, बुधवार और शनिवार
लकी रत्न- मोती और पन्ना
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर