Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 दिसंबर 2020: इन राशियों के लिए बन रहा है शुभ योग, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 09 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में आपको मनचाहे नतीजे मिलेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातको की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी | आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा बदलाव आ सकता है | विवाहित जातको की ससुराल पक्ष से थोड़ी अनबन हो सकती है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कुछ मामलो में आपका भाग्य प्रबल रहेगा | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात कर सकते है | जीवनसाथी की सेहत कमजोर रह सकती है, आपको ध्यान चाहिए | कामकाज के मामले में दिन उतार चढ़ाव भरे नतीजे देगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन शुभ है | जमीन जायदाद से आपको कोई बड़ा फायदा होने वाला है | वैसे आज के दिन आप अधिक भागदौड़ ना करे, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय पर खर्चा कर सकते है | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको आज किसी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है | आप परिवार के लिए कुछ नया कर सकते है | आपको निवेश करने का ख्याल आएगा, वैसे अच्छा होगा पहले विशेषज्ञ से सलाह ले | प्रेम जीवन वालो को निराशा का सामना करना पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार में किसी बात को लेकर तनातनी का माहौल रहेगा, जिस वजह से आप थोड़े परेशान दिखेंगे | हालाँकि कामकाज के नतीजे आपको ख़ुशी देंगे | विद्यार्थियों को आज शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी कार्य को लेकर महत्वकांक्षा अच्छी साबित हो सकती है | वैसे आज के दिन किसी से गुस्से में पेश ना आये, काम बिगड़ सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन सन्तुष्टिभरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | इस दौरान आप सेहत का भी ख्याल रखे, अन्यथा बीमार पड़ सकते है | आज मित्र आपको  पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दे सकता है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन अच्छा रहेगा | जीवनसाथी से खुलकर बातें शेयर नहीं कर पाएंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आमदनी में भी वृद्धि देखने को मिलेगी | जिससे संतुलन बना रहेगा | सेहत के प्रति आपका उदासीन रवैया मुसीबत बन सकता है | ऑफिस में सीनियर के सामने आप अपनी बात रखने में सफल होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | कामकाज में मन लगेगा, जिस वजह से अटके हुए कार्य भी पुरे कर लेंगे | आज आपको कहीं से फायदे का ऑफर मिल सकता है | परिवार में बुजुर्गो की सेहत को लेकर आप सतर्क रहे | विवाहित जातको का दिन तनाव में गुजरेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है | ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, लेकिन किसी के मामले में टांग न अड़ाये | दाम्पत्य जीवन वाले जीवनसाथी को समझने की कोशिश करेंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | आपको आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है | ऑफिस में पेंडिंग पड़े काम सिरदर्द बन सकते है | परिवार के बड़ो से किसी ख़ास मुद्दे पर आप बात करेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | मन में कुछ नए विचार आएंगे, इन्हे मित्र संग शेयर कर सकते है | व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक साबित होगा | बच्चो के साथ शाम को पार्क में टहलने निकल सकते है | प्रेम जीवन वाले प्रिय संग समय बिताएंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर