Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 दिसंबर 2020: वृश्चिक राशि वालो के लिए शुभ है दिन, लेकिन सावधान रहे इस राशि के जातक

Dec 10 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे, हालाँकि आपको इसका फायदा मिलेगा | आज खर्चो को लेकर सावधान रहे, अचानक खर्चे बढ़ने वाले है | ऑफिस के किसी काम को आप तय समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे, मदद लेनी पड़ेगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार पर ध्यान देंगे, उनके साथ समय बिताएंगे | आप आज पॉलिसी लेने का विचार कर सकते है | आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिस वजह से आपके रुके काम पुरे होंगे | दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन खुशनुमा बीतेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज घरेलू कामो में उलझे रहेंगे, जिस वजह से अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों से भटक सकते है | सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन बढ़िया बीतेगा | वैसे इस बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखे | अन्यथा बीमार पड़ सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | विदेश जाने की सोच रहे जातक इस दिशा में नए प्लान बना सकते है | मित्र या पड़ोसी को अपने नए व्यापार से अवगत कराएंगे | प्रेम जीवन वालो के दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि प्रिय आपके दिल की बात मानेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | जिन खर्चो को लेकर जो प्लानिंग की थी, वे खर्चे होने वाले है | घर की जिम्मेदारियों को निभाने को  लेकर आप कुछ नया निर्णय ले सकते है | कोई निजी काम अटक सकता है, आप चिंतित ना हो | शाम तक स्थिति आपके पक्ष में होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप खुद के लिए कुछ चीजे खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में चुनौतियाँ कम होगी, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | कोई मित्र आपसे अपनी ख़ुशी शेयर कर सकता है | प्रेम जीवन वालो को प्रिय का रुखा व्यवहार परेशान करेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा भारी रहने वाला है | अचानक कई काम सामने आएंगे, जिस वजह से मानसिक रूप से भी थकान महसूस करेंगे | आज के दिन आप किसी भी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले | दाम्पत्य जीवन के मामले में आपका दिन प्रेम से भरा रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | यदि किसी से प्रेम करते है, तो दिल की बात कहने के लिए आज का दिन शुभ है | ऑफिस में आज किसी भी विवाद से बचने की कोशिश करे | आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा | नौकरी की तलाश कर रहे जातको को अच्छा ऑफर मिलने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप कामकाज में काफी मशगूल रहेंगे | शाम को परिवार के सदस्यों के लिए कुछ खरीद सकते है | आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है | परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सेहत पर ध्यान दे | प्रेम जीवन वाले प्रिय संग दिल की बाते शेयर करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके मन में कई विचार आएंगे, जिस वजह से असमंझस की स्थिति बनेगी | अच्छा होगा इस बारे में आप किसी से बात करे | खर्चो में कमी आने से आर्थिक स्थिरता आएगी | जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जा सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | किसी बात को लेकर अधिक चिंता करना, आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में हलके तनाव की स्थिति रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन गृहस्थ जीवन के नाम रहेगा | आज घर की जरूरतों को पूरा करने पर आपका पूरा फोकस रहेगा | हालाँकि आपके खर्चो में भी वृद्धि होने वाली है | व्यापारियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है | शाम को किसी मित्र से मुलाकात कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर