Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 दिसंबर 2020: मिथुन राशि वालो की होगी तरक्की, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Dec 11 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन कम प्रभावी प्रतीत हो रहा है | सेहत को लेकर आज थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन खर्चो में आज कमी देखने को मिलेगी | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे | प्रेम जीवन वाले प्रिय से मन की बात करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | पूर्व में कहीं निवेश किया गया धन बड़ा लाभ देने वाला है, इससे आप प्रसन्न होंगे | कामकाज को लेकर दिन फलदायक बीतेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में आज प्रिय से किसी बात पर बड़ी बहस हो सकती है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन शानदार रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने वाली है, इस वजह से परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | व्यापारियों को आज संतुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | घर का कोई सदस्य आज किसी चीज की मांग कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी निजी काम को लेकर आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में आज अधिक ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको पहल करने की जरूरत है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कपड़े के व्यापार से जुड़े जातको को अच्छा लाभ होने वाला है | आज जीवनसाथी आपकी बातो को सुनेगा, अपने फैसलों में आपको शामिल करेगा | परिवार में अचानक किसी की तबियत बिगड़ सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन कमजोर रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | ऑफिस में आपके विरोधियों को आज मुंह की खानी पड़ेगी | नया काम शुरू करने को लेकर बना रहे योजना को मित्र से शेयर कर सकते है | आज परिवार के किसी सदस्य की कोई बात चुभ सकती हैं, बेहतर होगा आप इसे दिल पर ना ले |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा उलझन भरा रहेगा | किसी निजी काम के चक्कर में पारिवारिक काम को भूल सकते है, जिस वजह से परिवार वाले क्रोधित होंगे | आज निवेश करने को लेकर किसी से सलाह ले सकते है | जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | ऑफिस में आज काम कम रहेगा, इस वजह से राहत महसूस करेंगे | आज किसी मित्र से विवाद हो सकता है, आपको धैर्य का परिचय देना चाहिए | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, अच्छा होगा प्रिय से दूरी रखे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | कामकाज में आपका मन लगेगा, जिस वजह से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में नए मित्र बना सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक अपने भविष्य को लेकर चिंतित स्वर करेंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते है | अपनी आमदनी में वृद्धि करने को लेकर आप विचारवान रहेंगे | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा | इस राशि के छात्र नए कोर्स में एडमिशन ले सकते है, करियर को लेकर किसी से सलाह लेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मध्यम फलदायक रहेगा | आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सतर्क रहे | व्यापारियों के लिए आज लाभ भरी स्थिति रहेगी | विवाहित जातक आज जीवनसाथी संग शॉपिंग पर जा सकते है, इस वजह से जेब पर भार बढ़ सकता है | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आज के दिन आप अपने किसी काम की जिम्मेदारी किसी दूसरे को ना सौंपे, गड़बड़ की सम्भावना है | प्रेम जीवन वालो को आज सुखद नतीजे प्राप्त होंगे | कामकाज के सिलसिले में आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर