Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 दिसंबर 2020: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 12 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | कामकाज के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा | नौकरीपेशा जातको को अधिक समय तक ऑफिस में रुकना पड़ेगा | आर्थिक स्थिति में वृद्धि करने को लेकर मित्र से बातचीत करेंगे | विवाहितो के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | किसी बात को लेकर व्यर्थ की चिंता करेंगे, जिस वजह से आपका बड़ा समय खर्च होगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | आप अपने लिए कुछ खरीद सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय से शादी को लेकर बात करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज के मामले में मनचाहे फल मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर रौनक रहेगी | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको के काम की ऑफिस में तारीफ होगी | विवाहित जातक दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने की कोशिश करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे, घरवालों के साथ बाहर जाकर खाना खाने का प्लान बन सकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन बढ़िया है, हालॉंकि व्यापारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी काम से लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है | तैयारी रखे, अन्यथा असुविधा का सामना करना पड़ सकता है | कामकाज को लेकर भार कम रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन कमजोर है, किसी बात पर बहस हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | खर्चो में वृद्धि होगी, लेकिन आर्थिक स्थिति को लेकर आप निश्चिन्त नजर आएंगे | आज आपको किसी मित्र से उपहार मिल सकता है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिनमान कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी काम को लेकर आप बड़ी मेहनत करेंगे, लेकिन उसका फल मिलने में देरी आपको परेशान करेगी | आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन शुभ है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि आपको आज सामान्य के मुकाबले अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | आज किसी करीबी की बाते आपको चिंता में डाल सकती है | आज आपको मित्र अपने घर किसी काम को लेकर बुला सकता है | आप स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी को उधार दिया पैसा आपको मिलने वाला है | पिताजी से आज किसी जरुरी मुद्दे पर बात होगी | प्रेम जीवन में आज प्रिय दिल आपके सामने खोलकर रख देगा | घर से दूर रहकर पढाई कर रहे छात्रों को जल्द ही शुभ समाचार मिलने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मध्यम फलदायी साबित होगा | आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, इसीलिए स्वास्थ्य का ख़ास ख्याल रखे | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा | आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ है | आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | आपके कामकाज में भी फुर्ती देखने को मिलेगी, बॉस इससे प्रसन्न नजर आएंगे | कहीं धन निवेश करना चाहते है, समय शुभ है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को परिवार से मिलवाने की प्लानिंग कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा | किसी काम को लेकर बड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | आज किसी अनजान शख्स से आपको बड़े काम की सलाह मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपकी बात सुनेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर