Category Archives:  Spiritual

राशिफल 14 दिसंबर 2020: इन राशियों पर मेहरबान है महादेव, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 13 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर अनुकूल परिणाम मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिलेगी | संतान आपसे कुछ जरुरी बाते कर सकती है | नौकरीपेशा जातक अपनी कार्यकुशलता में वृद्धि करने की कोशिश करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | आज आप किसी काम में शॉर्टकट ना अपनाये, व्यर्थ की परेशानी खड़ी हो सकती है | आज आपके खर्चो में वृद्धि देखने को मिलेगी | जीवनसाथी की कोई बात आपको चुभ सकती है, आप बात को ना बढ़ाये, धैर्य से काम ले |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | व्यापार में आप जोखिम उठाने का सोचेंगे, ये फैसला फलदायी साबित होगा | आर्थिक स्थिति को लेकर मजबूत आएगी | परिवार में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है, आपको ध्यान देना चाहिए | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार में किसी बात को लेकर ख़ुशी का माहौल का रहेगा | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर की सम्भावना बन रही है | आज के दिन किसी पर अधिक विश्वास करना आपकी गलती साबित हो सकता है | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा | इस वजह से आपके अधूरे काम भी पुरे होने वाले है | किसी को उधार दिया धन मिलने वाला है, इससे आप प्रसन्न होंगे | आज के दिन आप खान पान का ख़ास ख्याल रखे | प्रेम जीवन वालो को पुरानी बाते याद करने और साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके सिर से कोई बड़ा बोझ उतरने वाला है | जिस वजह से आप मानसिक शांति महसूस करेंगे | ऑफिस में सीनियर की आप पर नजर रहेगी, गलती की गुंजाइस ना रखे | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी किसी चीज को लेकर जिद कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको अपनी किसी इच्छा को पूरा करने का मौका मिलेगा और आप इसमें सफल भी होंगे | कामकाज को लेकर आप अधिक ही व्यस्त रहेंगे | आपको आज स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, सेहत का ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन चुनौतीभरा बीतेगा | आज किसी मित्र से लम्बे समय बाद मिलकर प्रसन्न महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वालो को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे, हालाँकि विवाहित जातको को आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज के दिन आपकी कोई भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी | नौकरीपेशा जातको की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, जिस वजह से बॉस भी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा, समरसता का भाव पैदा होगा | जीवनसाथी संग कुछ जरुरी बाते होगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ है | आज आप अपने करीबियों के लिए खरीददारी करने वाले है | पूर्व में कहीं निवेश किया गया धन या उधार दिया धन आपको मिलने वाला है | प्रेम जीवन वाले प्रिय के सामने विवाह प्रस्ताव रख सकते है, अच्छा होगा इस मामले में जल्दबाजी ना करे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आमदनी में वृद्धि करने को लेकर किये जा रहे आपके प्रयास सफल होंगे | दोस्तों संग आज अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा | वैसे दाम्पत्य जीवन में पैदा हुए मतभेद तनाव का कारण बनेंगे, लेकिन स्थिति जल्द ही बदलने वाली है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिनमान कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज आप किसी धार्मिक कर्म में हिस्सा लेंगे, इससे आपकी सामाजिकता में वृद्धि होगी | खर्चो में कमी लाने में असफल रहने से परेशान हो सकते है | प्रेम जीवन वालो जातको को आज परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर