Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 दिसंबर 2020: मकर राशि वालो को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Dec 14 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा | इस दौरान आप स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखे | आज के दिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव ना पाले | कुछ कामो में आपको भाग्य का सहारा मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी दिल का हाल सुनाएगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों को आज बड़ा लाभ होने वाला है | नौकरीपेशा जातको के ट्रांसफर के योग बन रहे है | बीमार चल रहे जातको की सेहत में सुधार आएगा | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के लिए उपहार खरीद, उन्हें सरप्राइज देने का प्लान बना सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | आज के दिन चिंता को हावी ना होने दे, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है | परिवार का सुख शांति भरा माहौल आपको सुकून देगा | कोई फायदे का सौदा आपकी लेट-लतीफी की वजह से हाथ से निकल सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन माध्यम फलदायक रहेगा | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे, आप इनसे प्रसन्न होंगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आज तनाव का सामना करना पड़ सकता है | आप जीवनसाथी को अपनी बात समझाने में असफल होंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी घरेलू काम में बड़ा खर्चा होने वाला है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहना चाहिए | सेहत को लेकर दिन शुभ संकेत नहीं दे रहा है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन बढ़िया  रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे, वैसे आप नए काम को शुरू करने का विचार अपने मित्र से शेयर कर सकते है | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाने में कठिनाई महसूस करेंगे | जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आपको अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए | ऑफिस में आज आप विरोधियों पर हावी रहेंगे | किसी ख़ास व्यक्ति को लेकर आपमें आकर्षण का भाव बढ़ेगा | प्रेम जीवन वालो को आज प्रिय की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है | आज शुभ कार्यो के लिए बाहर जाने से पहले बड़ो का आशीर्वाद अवश्य ले | कोई मित्र आपको पार्टी में आमंत्रित कर सकता है, आप जीवनसाथी संग पार्टी में शामिल होंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका मिलेजुले परिणाम का रहेगा | खर्चो में अचानक वृद्धि होने से आप चिंतित हो सकते है, आप इसमें कमी लाने पर विचारमग्न रहेंगे | आज के दिन अपने सीक्रेट किसी से शेयर ना करे | विवाहित जातको को ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने वाला है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज शाम को तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | कामकाज को लेकर दिन शुभ है, हालाँकि किसी से गुस्से से पेश ना आये, अन्यथा काम बिगड़ सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | खर्चो में कमी लाने की कोशिश सफल होंगी | आप इन्वेस्टमेंट करने का विचार कर सकते है | परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है  | ऑफिस में अपनी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने की जरूरत है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | कोई अटका हुआ काम अचानक बन सकता है, जिससे आप उत्साहित होंगे | आज पिताजी आपको किसी काम जिम्मेदारी सौंप सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन कमजोर है, प्रिय से किसी बात पर बहस हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर