Category Archives:  Spiritual

Vastu Tips 2021: नए साल में घर लाये ये चीजे, धन धान्य से भर जायेंगे भंडार

Dec 14 2020

Posted By:  Sunny

साल 2020 अपनी समाप्ति की ओर अग्रसर है और साल 2021 जल्द ही दस्तक देने वाला है | हर आने वाले साल से लोग कई उम्मीदे लगाते है, हालाँकि साल 2020 इतना अच्छा नहीं रहा | 2020 में आये कोरोना काल ने हर किसी को परेशान किया | ऐसे में हर किसी की यही कामना होगी कि उसका आने वाला साल सुखद हो | आपकी भी यही इच्छा होगी कि आने वाला साल आपके लिए शानदार साबित हो और आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो | वैसे फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ उपाय बताये गए है, जो आपके आने वाले साल को खुशियों और सुख समृद्धि से भर सकते है | आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपके बेहद काम आ सकते है |


पिरामिड


इस नए साल पर आप पीतल, कांच, पत्थर, लकड़ी या पांच धातु का बना पिरामिड अपने घर में स्थापित करे | इससे आपके घर में मौजूद किसी भी प्रकार का वास्तु दोष दूर होगा और सकारात्मकता में वृद्धि होगी |

विंड चाइम


आप अपने घर के दरवाजे या ऐसे स्थान जहाँ से वायु घर में प्रवेश करती है, वहां विंड चाइम लगाए | जब हवा से टकराकर विंड चाइम का स्वर घर में गूंजेगा तो मन को सुकून का अनुभव होगा |

क्रिस्टल बॉल्स


फेंगसुई में क्रिस्टल बॉल को आर्थिक समृद्धि का कारक माना गया है | ऐसा बताया जाता है कि क्रिस्टल बॉल अपने आस पास मौजूद नकारात्मकता को अपने अंदर समाहित कर लेता है | और वातावरण में सकारात्मकता फैलाता है |



लाफिंग बुद्धा


लाफिंग बुद्धा से तो आप अवगत होंगे ही, फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बेहद शुभ माना गया है | ऐसा बताया जाता है, कि लाफिंग बुद्धा जहाँ भी होते है, वहां सुख समृद्धि स्वतः ही आ जाती है | 

धातु कछुआ


आर्थिक समृद्धि पाने के लिए आप अपने घर में धातु से बना कछुआ रखे | फेंगशुई के अनुसार इससे धन के आगमन में वृद्धि होती है |

तीन टांगो वाला मेंढक


फेंगशुई में तीन टांगो वाले मेंढक को भाग्य का प्रतीक माना गया है | तीन टांगो वाला मेंढक अपने मुंह में सिक्के लिए होता है, आप इसे अपने घर के मुख्य द्वार के नजदीक कहीं स्थापित करे |

बांस के पौधे


फेंगशुई में बांस के पौधों का बड़ा महत्व है | चीनी वास्तु शास्त्र यानी फेंगशुई में इसे सुख समृद्धि और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है | शुभ फल प्राप्ति के लिए इसे आप अपने कमरे के पूर्वी हिस्से में इसे स्थापित करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर