Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 दिसंबर 2020: आज इन राशियों के लिए फलदायी साबित होगा दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 16 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपके किसी सामाजिक कार्य के चलते मान सम्मान में वृद्धि होगी | नौकरीपेशा जातको का दिन बढ़िया बीतेगा | आज के दिन आप किसी भी विवाद में ना उलझे | परिवार का माहौल सुकून देगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप आज खुद के लिए नए वस्त्र या सुख सुविधा की कोई वस्तु खरीद सकते है | किसी काम को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी, हालाँकि इसके नतीजे भी शानदार मिलेंगे | आज जीवनसाथी आपसे अपने मन की कोई व्यथा शेयर कर सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | व्यापारियों को आज कोई फायदे की डील हाथ लगने वाली है | वैसे आज के दिन आप स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, आपकी सेहत बिगड़ सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा | साथ घूमने जा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | ऑफिस में आपको विरोधियों से सतर्क रहना होगा, वे कोई षडियंत्र रच सकते है | आप धनप्राप्ति के नए रास्तो की तलाश में रहेंगे | परिवार का कोई सदस्य किसी चीज की मांग कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय से सता रही किसी चीज की चिंता से आज मुक्ति मिलने वाली है | आप नए काम को शुरू करने को लेकर योजना बना सकते है | संतान पर ध्यान देंगे | विवाहिता जातक अपने दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करते दिखेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | लेकिन आप पर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ने वाली है | कामकाज के मामले में कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, जिस वजह से अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज करीबी से आप किसी मामले में मदद मांग सकते, ये आर्थिक मदद हो सकती है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | परिवार में किसी का स्वास्थ्य आपको थोड़ा परेशान करेगा | कामकाज में आज आलस दिखाना बड़ा नुकसान साबित हो सकता है | प्रेम जीवन वालो का दिन ठीक बीतेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव की मौजूदगी रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आज पडोसी किसी मामले में आपका फेवर मांग सकता है | नौकरीपेशा जातको का कामकाज में मन लगेगा | लम्बे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद को सुलझाने में आपकी मेहनत रंग लाएगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपके मन में कई बाते चलेगी, जिस वजह सोच में डूबे रहेंगे | शाम को मित्र संग थोड़ी मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा | कामकाज को लेकर आज सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | प्रेम जीवन में प्रिय का किसी बात को अधिक तवज्जो देना, परेशान करेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बड़ा ही अनुकूल रहने वाला है | परिवार संग घूमने जाने का प्लान बन सकता है | वैसे आज के दिन किसी प्रकार की चिंता ना करे, ये सेहत को प्रभावित कर सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आज कुछ नया करने की कोशिश करेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मध्यम फलदायक रहेगा | हालाँकि खर्चो में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी | आज कोई मित्र आपको व्यापार में पार्टनर बनाने की पेशकश कर सकता है, मौका हाथ से ना जाने दे | जीवनसाथी आपसे भविष्य को लेकर कुछ बाते करेगा, आप गौर करेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका अच्छा बीतेगा | आज आपके पास समय खूब रहेगा, जिस वजह से आप अधूरे कामो को भी निपटाने पर ध्यान देंगे | परिवार में किसी बात पर तनाव पैदा हो सकता है, आपकी दखलंदाजी जरुरी होगी | प्रेम जीवन वाले रिश्ते को लेकर भावुक हो सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर