Category Archives:  Spiritual

खुशियों से भर जाएगा आने वाला साल, बस अपनी राशि अनुसार कर ले ये उपाय

Dec 16 2020

Posted By:  Sunny

साल 2020 अपने समापन की ओर है | ये साल जहाँ तक है, किसी के लिए भी अच्छा या शुभ साबित नहीं हुआ | कई लोगो की नौकरियां चली गयी, लोगो अपने घरो से दूर रहना पड़ा | कई बड़े व्यवसाय ठप पड़ गए, जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह चरमरा गयी | ऐसे में अब आने वाले साल 2021 से सभी को कई तरह की उम्मीदे होगी | ऐसे में हम आपको लाल किताब के कुछ उपाय बताने जा रहे है, जो आपके आने वाले साल को खुशियों से भर सकते है | आपको बस ये उपाय अपनी राशि के अनुसार करने होंगे, तो चलिए जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या ख़ास है |



मेष 
आने वाले साल में इस राशि के जातक गहरे रंग के वस्त्र धारण करने से बचे | परिवार को अधिक समय दे और अपने पर्स में चांदी का सिक्का अवश्य रखे | उधार लेने से बचे |

वृष
आने वाले साल में आपके लिए चांदी के बर्तनो में भोजन करना शुभ होगा | पवित्र तिथियों पर दान और नदी में स्नान शुभ फल प्रदान करेगा | प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में ख़ास सावधानी बरते |

मिथुन
आने वाले वर्ष में आप चमड़े की वस्तुओ का प्रयोग करने से बचे | किसी को अपशब्द ना कहे, साथ ही घर की महिलाओ को उपहार दे | राहगीरों की मदद करना आपको शुभ फल  देगा |



कर्क
आने वाले वर्ष में आप शनिवार को बादाम का तेल दान करे | रोजाना माथे और नाभि पर चन्दन का लेप लगाए, क्रोध कम होगा | कुत्तो को कतई हानि नहीं पहुंचाए | 

सिंह
बड़े बुजुर्गो का रोजाना आशीर्वाद ले | इस वर्ष माता जी को कोई भेंट अवश्य दे | घर से निकलते समय अपने माथे पर रोजाना हल्दी और केसर का तिलक लगाए |

कन्या
2021 में आप नीले वस्त्र पहनने से बचे | यदि सम्भव हो तो पूजाघर में एक सोने का सिक्का रखे | नए लोगो से अपने जीवन के राज ना खोले | किन्नरों का आशीर्वाद अवश्य ले |

तुला
आने वाले वर्ष में सिर में सरसो का तेल ना लगाए | दाम्पत्य जीवन में सुख शांति के लिए सौंफ जमीन में गाढ़ दे | मंदिर में प्रभु के दर्शन अवश्य करे और जरुरतमंदो की मदद करे |

वृश्चिक
आप चावल और दूध का दान करे, इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी | अपने कार्य स्वयं ही करे, ये सफलता की कुंजी है | मंगलवार के दिन बंदरो को कुछ खिलाये |

धनु
आने वाले साल में आप रोजाना पक्षियों को दाना खिलाये | किसी भी क़ानूनी पचड़े से दूर रहे, लम्बे फंस सकते है | अंगुली में सोने की अंगूठी धारण करना शुभ फल प्रदान करेगा |

मकर
आप आने वाले वर्ष में चींटियों को दाना दे और अपने हाथ में लोहे का छल्ला या कड़ा धारण करे | काले रंग के वस्त्र भूलकर भी धारण  करे | जरुरतमंदो की मदद करे तो और भी बेहतर रहेगा |

कुम्भ
भोजन के लिए चांदी के बर्तन इस्तेमाल करना शुभ फल देगा | अपने शयनकक्ष में लोहे की वस्तुए ना रखे | मांस मदिरा से पूरी तरह दुरी बनाकर रखे | अपने आसपास के मंदिर की सफाई करे, शुभ फल प्राप्त होगा |

मीन
आप हर माह बहते पानी में एक सिक्का प्रवाहित करे | गरीबो और श्रमिकों को दान करना शुभ फल देगा | आने वाले वर्ष में आप कौओ को भोजन कराये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर