Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 दिसंबर 2020: इन 4 राशियों को मिलेगा माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए क्या रहेगा आपकी राशि का हाल...

Dec 17 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मध्यम फलदायक साबित होगा | कामकाज पर अधिक ध्यान रहेगा, जिससे कार्य में तेजी आएगी और लाभ बढ़ेगा | वैसे आज के दिन किसी को अभिमान दिखाना गलत साबित हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन होने की सम्भावना है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | व्यापार में लाभ के योग बन रहे है | आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे | नौकरीपेशा जातको का दिन थकान भरा रहेगा | शाम को स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे | प्रेम जीवन वालो का दिन खुशनुमा बीतेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज के दिन सेहत के प्रति आप बिलकुल भी लापरवाही ना बरते | समाज के लिए गए कार्यो की वजह से आपका मान सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से जानने को मिली नयी बातें प्रेम बढ़ाएगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि परिवार को लेकर विचारमग्न रहेंगे | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को उम्मीद की किरण नजर आ सकती है | ऑफिस में विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | विवाहित जातक जीवनसाथी की तबियत बिगड़ने से परेशान हो सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मध्यम रहेगा | आपके खर्चो में वृद्धि होने वाली है, हालाँकि ये खर्चे आवश्यक होंगे | कामकाज में आज मन कम लगेगा | सेहत के लिए दिनमान शुभ है | प्रेम जीवन अच्छा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको पहल करनी होगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप सुख सुविधा से जुडी किसी चीज को खरीदने का विचार बना सकते है | नौकरीपेशा जातको  की कोई बड़ी परेशानी हल होने वाली है | लम्बे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में भविष्य को लेकर कुछ जरुरी बाते होगी |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप परिवार की जिम्मेदारियों को समझने पर फोकस करेंगे | कामकाज को लेकर दिन ठीक बीतेगा लेकिन किसी बात की चिंता सता सकती है | प्रेम जीवन वाले जातक आज अपने प्रिय के परिवारजनों से मुलाकात कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |

आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार के छोटे सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है | कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे है, तो आज के लिए टाल दे | प्रेम जीवन वालो को प्रिय के बारे में कोई बात पता चलेगी, जो उन्हें निराश कर सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपको अपनी सेहत पर ख़ास ध्यान देने की जरूरत है | कहीं धन निवेश करना चाहते है, तो पहले किसी विशेषज्ञ की राय अवश्य ले | दाम्पत्य जीवन में रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए कोई उपहार ले जाए तो बेहतर रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप मित्र से नए काम को शुरू करने की योजना शेयर कर सकते है, आप मिलकर रूपरेखा बनाएंगे | ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ हो सकती है | घर में आज नयी प्रॉपर्टी खरीदने की बातचीत हो सकती है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिनमान शुभ रहने वाला है | दोस्तों संग लम्बी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है, इस बारे में परिवार से बात करेंगे | आमदनी में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, हालाँकि आप संतुष्ट रहेंगे | प्रेम जीवन वाले प्रिय का दिन जीतने की  कोशिश में रहेंगे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | छात्र अपने करियर को लेकर किसी से राय ले सकते है | आज किसी को उधार देने से बचे, या फिर विश्वसनीयता जांच ले | कामकाज को लेकर दिन ठीक बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपसे मन की बाते शेयर करेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर