Category Archives:  Spiritual

राशिफल 19 दिसंबर 2020: कन्या राशि वालो की दूर होगी कोई बड़ी परेशानी, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 18 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा | किसी चीज को लेकर चिंतित हो सकते है, हालाँकि ये चिंता व्यर्थ साबित होगी | कामकाज को लेकर दिन अनुकूल संकेत देता नजर आ रहा है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आपको जीवनसाथी से बहस के बजाय उनकी बात सुननी चाहिए |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | अपने घर की मरम्मत करवाने का विचार कर सकते है, साथ ही भविष्य के लिए कोई यात्रा प्लान कर सकते है | आज कोई मित्र आपसे अपनी ख़ुशी शेयर करेगा | प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा, प्रिय दिल के राज आपके सामने खोलेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी बात को लेकर मानसिक चिंता आपकी सेहत को खराब कर सकती है | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा, हालाँकि सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन वालो को जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताने को मिलेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | हालाँकि अपने को कम आंकने की आपकी आदत आपकी परेशानी का कारण बन सकती है | इस राशि के व्यापारी जातक बड़ा लाभ कमाने वाले है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की तबियत अचानक बिगड़ सकती है, ये आपकी चिंता की वजह बनेगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | जीवन में चल रही असमंझस की स्थिति साफ होने वाली है | आप जीवन में स्थिरता लाने की कोशिश करेंगे | जीवनसाथी आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है | आज माताजी के कहने पर आप धार्मिक कार्यक्रम में योगदान दे सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपका पूरा ध्यान आज किसी विशेष कार्य में आ रही परेशानी को दूर करने पर रहेगा | व्यापारी जातको को आज किसी अनुभवी से काम की सलाह मिलने वाली है | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय से दूरी रखे, झड़प होने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप अपने परिवार को लेकर काफी सोच विचार में डूबे रहेंगे | संतान के समय बिताएंगे, उनकी बाते सुनेंगे | काम के सिलसिले में की गयी यात्रा सफल होगी | परिवार के बुजुर्गो की सेहत पर ख़ास ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में शांति रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपके खर्चो में वृद्धि देखने को मिलेगी, ये आपके माथे पर चिंता की लकीरे खींच सकती है | आज आप किसी सरकारी फॉर्म को भर सकते है | परिवार में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न होने की सम्भावना है, आपको ध्यान देना होगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि आज के दिन आप यात्रा न करे, प्रतिकूल साबित हो सकती है | कामकाज के मामले में आपकी कार्यकुशलता आज काम आने वाली है | प्रेम जीवन में प्रिय किसी बात को लेकर रूठा रहेगा, आप उन्हें मनाने की मशक्कत करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | लम्बे समय से जिस इच्छा को दबा कर बैठे थे, वो जल्द ही पूरी होने वाली है | नौकरी बदलने का सोच रहे, जातको को अच्छा ऑफर मिलने वाला है | बच्चे आज किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उनकी इच्छा पूरी करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | किसी काम में आ रही रुकावट दूर होने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता का भाव रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ योजनाए बना सकते है | लम्बे समय बाद मित्रो संग गप्पे लड़ाने का मौका मिलेगा | विवाहित जातको जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में अनुकूल नतीजे मिलेंगे | आज खुले दिल से खर्चा करना भारी पड़ सकता है, ध्यान दे | आज कोई पडोसी आपसे किसी काम में मदद मांग सकता है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय संग भविष्य की कल्पना की उड़ान भरेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर