Category Archives:  Spiritual

राशिफल 20 दिसंबर 2020: इन 4 राशियों पर बन रही है सूर्यदेव की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 19 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आप अपनी किसी ख़ास इच्छा को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे आपके चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | कार्यक्षेत्र में अपना प्रभाव जमाने के लिए आपको अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार परेशान करेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज के मामले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, हालाँकि ये मेहनत रंग लाएगी | संतान को लेकर कोई चिंता समाप्त होने वाली है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन में आपको प्रिय की बाते सुनने और समझने का मौका मिलेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा, हालाँकि आप इसे बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे रहेंगे | किसी काम में अचानक आयी रुकावट थोड़ा परेशान करेगी | आज आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगो से होने वाली है, भविष्य में आपको इसका फायदा मिल सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायी साबित होगा | आज आप किसी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथो में ना ले | आप पेय पदार्थो का अधिक सेवन करने की कोशिश करे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | जीवनसाथी की बातो में झलकता अंहकार आपको रास नहीं आएगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप परिवार संग समय बिताएंगे और उनकी जरूरतों को समझने पर ध्यान देंगे | नौकरीपेशा जातको को आज बड़ा फायदा होने की सम्भावना है | समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपके जीवन में कुछ चुनौतियाँ आएगी, जिनसे आप अपनी सूझबूझ से निपट लेंगे | वैसे आज के दिन आप अपनी पर्सनल लाइफ को दुसरो संग शेयर ना करे, तो बेहतर है | आप आमदनी में आ रही गिरावट को लेकर जीवनसाथी से कुछ बाते कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | आज के दिन आप किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाकर रखें, बेवजह लम्बे फंस सकते है | कामकाज में आपको अच्छे नतीजों का इन्तजार होगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय की वजह से उदास रहेंगे, आपको स्थिति सँभालने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | माता जी से आपको आज अधिक स्नेह मिलेगा, आप सुकून महसूस करेंगे | कामकाज को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले | कोई रिश्तेदार लम्बे समय बाद घर पर मिलने आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा | आप परिवार को अपने जीवन के किसी बड़े हिस्से या फैसले से अवगत करवा सकते है | ऑफिस में आज काम कम रहेगा, आपका दिन आराम में बीतेगा | प्रेम जीवन में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, प्रिय किसी बात को लेकर जज्बाती हो सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | इस राशि की महिलाये आज शॉपिंग के लिए जा सकती है, उन्हें बड़ा डिस्काउंट मिलने वाला है | परिवार में आपकी इज्जत बढने वाली है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | विवाहित जातको को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | हालाँकि आज के दिन आपको अपने हाथ पर काबू रखना होगा, क्योकि खर्चे बढ़ने वाले है | आज आपका कोई मित्र किसी काम के चलते कॉल कर सकता है | अविवाहित जातको के विवाह की बात चल सकती है | स्वास्थ्य पर ध्यान दे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन फलदायी साबित होगा | अपनी कोई चिंता मित्र से शेयर करेंगे, आप इससे हल्का महसूस करेंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर आपकी कोई योजना कारगर साबित होगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा | हालाँकि परिवार में बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर