Category Archives:  Spiritual

राशिफल 21 दिसंबर 2020: कन्या राशि वालो को मिलेगी बड़ी सीख, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Dec 20 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिस वजह से आप नए कामो में हिस्सा लेंगे | परिवार का माहौल सुकून देने वाला साबित होगा | हल्के खर्चे होंगे, हालाँकि आमदनी में भी वृद्धि होगी, जिससे संतुलन बना रहेगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय संग समय बिताएंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका अच्छा रहेगा | हालाँकि आपको अपनी पेशेवर जिंदगी और निजी जिंदगी में संतुलन बनाना सीखना होगा | विदेश में कमाने की सोच रहे जातक इस दिशा में कदम उठा सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा | आप जीवनसाथी का महत्व समझेंगे, उन्हें मान देंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप जीवन की उपलब्धियों पर विचार करेंगे, इससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी | आज व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है, ध्यान दे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय संग समय बिताएंगे, घूमने जा सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज किसी की सलाह पर जीवनशैली में परिवर्तन लाने पर विचार करेंगे | शाम का समय मौज मस्ती में बीतेगा | सुख संसाधनों पर धनराशि खर्च कर सकते है | विवाहित जातक जीवनसाथी संग अपने भविष्य को लेकर योजनाए बना सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | ऑफिस में सहकर्मियों संग तालमेल बैठाने में सफल होंगे, आपको इसका फायदा मिलेगा | बीमार जातको की सेहत में बढ़िया सुधार आएगा | प्रेम जीवन वालो का आज किसी बात को लेकर प्रिय से मन खट्टा हो सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते दिखेंगे | पिताजी से आपको कोई बड़ी सीख मिलने वाली है, गाँठ बाँध ले | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय संग शांति बनाये रखने की कोशिश करे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन माध्यम रहेगा | अपनी किसी इच्छा को पूरी करने का मौका आपको मिल सकता है | आपकी आमदनी में हल्की वृद्धि हो सकती है | मकान की मरम्मत करवाने का विचार आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के व्यवहार में आया बदलाव आपको रास आएगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आप भविष्य को देखते हुए कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है | परिवार का कोई सदस्य आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकता है | प्रेम जीवन वालो को प्रिय से शुभ समाचार मिल सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको किसी जरुरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है | नौकरीपेशा जातक अपना काम दुसरो की नजरो में लाने की कोशिश करेंगे | आप पर बदलते मौसम की मार पड़ सकती है, ध्यान देने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज अक दिन उतार चढ़ाव से भरा प्रतीत हो रहा है | अच्छा होगा आज के दिन आप किसी बड़े काम की जिम्मेदारी ना ले | आपको अपने जीवन में लोगो की प्राथमिकताओं को समझने की जरूरत है | जीवनसाथी संग अपनी कोई परेशानी शेयर कर, हल्का महसूस करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | खर्चो में वृद्धि आपको आशंकित कर सकती है | परिवार के सदस्य आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपका दिल खुश हो जायेगा | अपनी आमदनी में वृद्धि करने को लेकर नए स्त्रोतों की तलाश करेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अपने मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए आपको मैडिटेशन करने की जरूरत है | वैसे ऑफिस में आपको बॉस से बात करते समय सावधान रहने की जरूरत है, झड़प हो सकती है | प्रेम जीवन वालो का दिन खुशनुमा बीतेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर