Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 दिसंबर 2020: कन्या राशि पर भारी है ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 21 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | कामकाज के मामले में आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है | आपके कुछ खर्चे बढ़ने वाले है, अच्छा होगा आप इस पर ध्यान दे | परिवार का माहौल ठीक रहेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात पर गुस्सा हो सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर किये जा रहे प्रयास सफल होंगे, जिस वजह से आप प्रसन्न होंगे | किसी को दिया उधार दिया पैसा मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, रोमांस के अवसर बढ़ेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज के मामले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, हालाँकि आपको इसका फल भी मिलेगा | परिवार में जमीन जायदाद को लेकर बातचीत हो सकती है | प्रेम जीवन वाले जो लम्बे समय से प्रिय से दूर थे, उनकी मुलाकात प्रिय से होने वाली है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी चीज की चिंता आपको पकड़ कर रखेगी, जिस वजह से मायूसी रहेगीं, हालाँकि दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा | आज बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है | दाम्पत्य जीवन वाले फैमिली संग घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में स्थिति मजबूत करने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है | धन निवेश करना चाहते है, तो आज के लिए टाल दे | प्रेम जीवन में प्रिय की बाते आपकी नजरो में उनका सम्मान बढ़ाएगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | ग्रहो में हो रहा बदलाव आपके लिए परेशानी का सबब बनने वाला है | कोई जरुरी काम अटक सकता है, आपको तिकड़म लड़नी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से बड़ी बहस हो सकती है, आपको शांति रखने की कोशिश करनी चाहिए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज संतान को लेकर खुश रहेंगे, पिता पुत्र के संबंधो में प्रेम बढ़ेगा | कामकाज को लेकर आपका दिन अच्छा बीतेगा | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के लिए कुछ रचनात्मक करने की कोशिश में रहेंगे | स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | परिवार संग समय बिताने को मिलेगा, आप उनकी जरूरतों का अहसास होगा | आज कोई ईर्ष्या रखने वाला शख्स आपसे मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन वालो को संतान सुख से जुड़ा शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लम्बे समय दोस्तों से मिलकर बढ़िया महसूस करेंगे | कुछ खर्चे होंगे, लेकिन आमदनी में भी वृद्धि होगी, जिससे संतुलन बना रहेगा | आज जीवनसाथी किसी मामले में आपका पक्ष जानने की कोशिश करेगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो में आज निराशा हाथ लग सकती है, इसीलिए दूरी रखे | आज के दिन अपने राज किसी से शेयर ना करे | दुसरो की भलाई करने की इच्छा मन में जागेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | घर में किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की प्लानिंग हो सकती है | अपनी आमदनी में वृद्धि करने को लेकर आप कुछ निर्णय लेंगे | प्रेम जीवन वाले आज का दिन एन्जॉय करेंगे | वैसे आप आज स्वास्थ्य का भी ख्याल रखे, सर्दी जुखाम हो सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | कामकाज को लेकर लिए गए निर्णयों के कमजोर नतीजे परेशान कर सकते है, आपको धैर्य रखना चाहिए | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है | किसी बात को लेकर अधूरी जानकारी दाम्पत्य जीवन में तनाव का कारण बनेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर