Category Archives:  Spiritual

राशिफल 25 दिसंबर 2020: लेनदेन में सावधान रहे तुला राशि के जातक, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 24 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिनमान कमजोर नहीं है, इसीलिए थोड़े सावधान रहे | किसी भी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले | कुछ खर्चे होने वाले है, आपको उन्हें लेकर तैयार रहना चाहिए | राजनीती से जुड़े लोगो को आज बड़ा फायदा होने की सम्भावना है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ है | नौकरीपेशा जातको की तरक्की की सम्भावना बन रही है, कोई ऐसी स्थिति पैदा ना करे जो आपके विरुद्ध जाये | कहीं लगाया गया पैसा अच्छा रिटर्न देने वाला है | विवाहित जातको को जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | धर्म कर्म के कामो में आपका मन लगेगा, आप इससे अच्छा महसूस करेंगे | ऑफिस में आज अधिक समय देना पड़ेगा, हालाँकि आपको इसका लाभ मिलेगा | परिवार के किसी सदस्य की बड़ी परेशानी को आप हल करने वाले है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिस वजह से आपके कार्य सफल होंगे | आपका कोई काम आस पड़ोस के लोगो में आपकी इज्जत बढ़ाएगा | किसी मित्र या भाई से आपको करियर के मामले में अच्छी सलाह मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | वैसे आज के दिन आप अपने राज किसी से शेयर ना करे | आर्थिक स्थिति को लेकर आप थोड़े चिंतित होंगे, हालाँकि स्थितियां जल्द ही काबू में आ जाएगी | आप अपने कार्यो में सौ प्रतिशत देने की कोशिश करते नजर आएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप कोई शुभ समाचार प्राप्त करने वाले है | परिवार में आज नयी प्रॉपर्टी खरीदने की बात चल सकती है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव जल्द ही ख़त्म होने वाला है, आपका रिश्ता फिर से प्रेममय होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का है, इसीलिए आज के दिन लेनदेन के मामलो में सावधान रहे | जीवनसाथी आपसे किसी मामले में राय मांग सकता है | कमजोर ग्रह के चलते आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है, आपको सेहत पर ख़ास ध्यान देने की जरूरत है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज में मनचाहे नतीजे मिलने से चेहरे पर रौनक रहेगी | मित्रो संग आप लम्बी यात्रा की योजना बना सकते है | अपनी किसी पुरानी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे | प्रेम जीवन वालो का दिन बढ़िया बीतेगा, प्रिय का साथ ख़ुशी देगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिस वजह से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे | परिवार की जरूरतों पर आप कुछ खर्चा करने वाले है | आज माताजी के लिए कुछ करने की इच्छा मन में जागेगी | दाम्पत्य जीवन में हलकी उठापटक देखने को मिल सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मौज मस्ती में बीत सकता है | दोस्तों संग लम्बी गपशप करेंगे | व्यापार में साझेदार संग बहस हो सकती है, आपको स्थिति सँभालने पर ध्यान देना चाहिए | किसी काम को लेकर यात्रा करनी  पड़ेगी, जो आपकी थकान का कारण बनेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
ग्रहो की स्थितियां आपके अनुकूल है | इसी वजह से आर्थिक मामलो में आपको बड़ी राहत मिलने वाली है | ऑफिस में आज किसी से भी ईगो से पेश ना आये | परिवार में किसी महत्वपूर्ण बात पर आपकी राय ली जा सकती है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी काम में ओवर कॉन्फिडेंस आपकी असफलता का कारण बन सकता है | किसी सरकारी योजना का लाभ लेने की कोशिश सफल हो सकती है | परिवार का माहौल ठीक रहेगा, हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर