Category Archives:  Spiritual

राशिफल 26 दिसंबर 2020: आज इन 05 राशियों पर है शनिदेव की नजर, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 25 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन सुनहरा प्रतीत हो रहा है | कामकाज में की जा रही कोई भी मेहनत बेकार नहीं जाएगी | परिवार में किसी बात को लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे | आज जीवनसाथी के कहने पर जीवनशैली पर बदलाव करने पर विचार करेंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन आर्थिक स्थिति के मामले में खर्चीला साबित होने वाला है | हालाँकि कुछ खर्चे जरुरी होंगे | व्यापारी जातक आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात करने वाले है | जीवनसाथी का व्यवहार चिड़चिड़ा हो सकता है, आपको उनकी बात समझनी चाहिए |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आमदनी में वृद्धि को लेकर किये जा रहे प्रयास फल देने में समय लगाएंगे | आज के दिन सेहत को लेकर किसी प्रकार का समझौता ना करे | प्रेम जीवन वालो का दिन रोमांस में बीतेगा | परिवार के सदस्यों में अपनत्व का भाव बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है | नौकरीपेशा जातको को आज किसी चीज का बेसब्री से इन्तजार रहेगा | वैसे निवेशकों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है | प्रेम जीवन वाले जातको को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | आज के दिन आप कम मेहनत में अधिक लाभ की उम्मीद कर सकते है | विदेश जाने या परिवार संग अचानक कोई ट्रिप प्लान कर सकते है | आर्थिक स्थिति एकदम बढ़िया रहेगी | विवाहित जातको के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, ग्रह दशा आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है | कामकाज को लेकर दिन बढ़िया बीतेगा, हालाँकि आप किसी से कड़वा ना बोले | जीवनसाथी आपसे अपनी कोई परेशानी शेयर कर सकता है, आप मिलकर हल खोजेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | बिज़नेस के सिलसिले में किसी से मुलाकात करना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | नौकरीपेशा जातको को प्रमोशन से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है | नवविवाहित दम्पतियों में एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हालाँकि लेनदेन के मामलो में अधिक सतर्क रहना आवश्यक होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है | आज किसी करीबी से मुलाकात करने की तीव्र इच्छा हो सकती है | जीवनसाथी से संतान के भविष्य को लेकर विचार कर सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम में मनचाहे नतीजे मिलने से आपके चेहरे पर प्रसन्नता का भाव रहेगा | नौकरीपेशा जातक बॉस से बात करते समय अपने हावभाव पर काबू रखे | आज जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, परिवार में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आप सुख सुविधा की कोई चीज खरीदने का विचार करेंगे, इस मामले में आप परिवार से राय जान सकते है | व्यस्तता के चलते सिरदर्द होने की सम्भावना है | आपकी किसी बात से जीवनसाथी नाराज हो सकता है, इसके चलते तनाव रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अनुकूल प्रतीत हो रहा है | अपने कार्यो को लेकर कर रहे प्रयासों में आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है, तभी फल प्राप्त कर पाएंगे | कुछ खर्चे होंगे | शाम को बच्चो संग घूमने का प्लान या बाहर खाना खाने का प्लान बन सकता है | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | मिर्च मसालों से भरे भोजन से दूरी रखे तो बेहतर है | परिवार के बड़े सदस्यों में किसी बात पर गहमा गहमी हो सकती है | किसी ऐसे स्त्रोत से धनलाभ की सम्भावना है, जिसकी आप उम्मीद छोड़ चुके थे | कामकाज को लेकर दिन अच्छा रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर