Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 दिसंबर 2020: मेष राशि के पक्ष में है ग्रहो की चाल, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Dec 26 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
ग्रहो की स्थिति आपके पक्ष में नजर आ रही है, जिस वजह से आपका दिन बढ़िया बीतेगा | लम्बे समय से जिस चीज का विचार कर रहे है, उसे पूरा कर सकते है | परिवार में पिताजी नयी प्रॉपर्टी खरीदने की बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, रोमांस में वृद्धि होगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते है, मोटा खर्चा होने वाला है | नौकरीपेशा जातको का दिन बढ़िया बीतेगा | आज किसी मामले में ओवर कॉंफिडेंट होना हानिकारक साबित हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आर्थिक चुनौतियाँ कम होगी जिस वजह से आप निश्चिन्त नजर आएंगे | कामकाज को लेकर नतीजों का इन्तजार रहेगा | संतान से किसी चीज की उम्मीद रहेगी | प्रेम जीवन वाले जातक डिनर डेट का प्लान बना सकते है, घूमने जाएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपको आमदनी में वृद्धि करने का नया तरीका मिल सकता है | माता जी से विशेष लगाव महसूस करेंगे, उन्हें वक़्त देंगे | कामकाज को लेकर दिन मानसिक रूप से थकाने वाला साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
विदेश में कमाने की सोच रहे जातक, इस दिशा में कोई कदम उठा सकते है | सेहत को लेकर किसी भी संकेत को नजरअंदाज ना करे | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में हल्के तनाव की स्थिति रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा | कहीं निवेश करने और किसी बड़े काम को हाथ में लेने का विचार आज के लिए त्याग दे | कुछ मामलो में आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी | आज ससुराल पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है, जीवनसाथी प्रसन्न होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपको शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है | ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे, आपको भी समय आने पर उनकी मदद करनी चाहिए | जीवनसाथी आपसे मन की कोई इच्छा शेयर कर सकता है | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप किसी से उधार ना ले, अन्यथा ये सिरदर्द बन सकता है | खर्चे अधिक होने की वजह से आपका दिन निराशाजनक साबित हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आपको पहल करने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिनमान बढ़िया रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे है, आपको अचानक धनलाभ हो सकता है | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अच्छा ऑफर मिल सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको को प्रिय का व्यवहार थोड़ा परेशान करेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपका दिन सामान्य रहेगा | ऑफिस में आपका कार्यभार बढ़ने वाला है, आपको इसे लेकर तैयार रहना चाहिए | आप कहीं धन निवेश करने का विचार करेंगे | दाम्पत्य जीवन सामान्य बीतेगा | हालाँकि संतान की संगति को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, संतान से इस बारे में बात करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिस वजह से व्यापार में बड़े से बड़ा जोखिम उठाने से नहीं कतराएंगे | नौकरीपेशा जातक शाम ऑफिस में नए मित्र बना सकते है | आप और जीवनसाथी के बीच ईगो की लड़ाई महंगी साबित हो सकती है | स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज ग्रह आपके पक्ष में नजर आ रहे है | ऑफिस में आप अपनी कार्यक्षमता सुधारने पर ध्यान देंगे, आप इसमें सफल होंगे | आप सुख सुविधा की कोई बड़ी चीज खरीद सकते है | परिवार में आने वाले समय में किसी आयोजन की रूपरेखा तैयार करने पर बातचीत हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर