Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 दिसंबर 2020: इन राशियों पर रहेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Dec 28 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन कई मामलो में अनुकूल साबित होगा | आपके खर्चो में कमी आएगी, जिस वजह से आर्थिक स्थिति को लेकर चेहरे पर निश्चिंतता का भाव रहेगा | वैसे आज परिवार के किसी सदस्य से बहस हो सकती है, धैर्य रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपका आत्मविश्वास आपके खर्चो को आगे बढ़ाएगा | किसी बात को लेकर चल रहे मानसिक तनाव से आपको मुक्ति मिलने वाली है | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, आप जीवनसाथी की बातो को तरजीह देंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपके ग्रह मिले जुले रूप का प्रभाव देने वाले साबित होंगे | आर्थिक लेनदेन में आपको अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में आज प्रसंशा मिलेगी | हालाँकि निजी जीवन में आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | क़ानूनी कार्यो से जुड़े मामलो में आज आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा, तब ही सफलता मिलेगी | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी किसी मामले में आपसे राय जानने की कोशिश करेगा | परिवार का माहौल ठीक रहेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा | आमदनी में आपको आज वृद्धि देखने को मिलेगी, जिस वजह से आपके चेहरे पर मुस्कान रहेगी | घर से दूर पढ़ रहे छात्रों को परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | व्यापारी भाइयों के लिए दिन लाभ देने वाला साबित होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी कार्य में आपको विरोधी से मदद लेनी पड़ सकती है, वे आपकी मदद करेंगे | परिवार के छोटे सदस्य आपसे किसी चीज की मांग कर सकते है | आज पिताजी किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है, आप उसे आसानी से पूरा कर लेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे | हालाँकि आपको जीवन में संतुलन लाने की आवश्यकता है | आर्थिक स्थिति को लेकर कमजोर नतीजे मिलेंगे, आप तैयार रहे | जीवनसाथी की तरक्की होगी, जिस वजह से आप भी प्रसन्न रहेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप ख़ुशी से भरे रहेंगे | किसी से प्रेम करते है, तो इजहार करने के लिए आज का दिन सबसे बेहतर है | कामकाज को लेकर व्यस्तता के बीच खानपान पर भी ध्यान दे | घर में माता जी किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की बात कह सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर रहेगा, इसीलिए अधिक हाथ पाँव ना मारे | व्यापारी जातक मार्किट में बढ़ती प्रतिस्पर्द्धा को देखकर चिंतित नजर आएंगे | ऑफिस में बॉस के सामने सावधानी से मुंह खोले | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा, आपको इसे दूर करने पर ध्यान देना चाहिए |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | हल्के खर्चे रहेंगे, हालाँकि अच्छी आमदनी की वजह से संतुलन बना रहेगा | वैसे आज के जमीन जायदाद के मामलो में कोई निर्णय ना ले | आज संतान से मिले शुभ समाचार से आप गर्वित होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | मानसिक तनाव को दूर करने के लिए आपको मैडिटेशन की आदत विकसित करने की जरूरत है | कामकाज को लेकर आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा | आज जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते है | प्रेम जीवन बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक साबित होगा | काम के सिलसिले में लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी, जो आपको थका देगी | किसी सरकारी योजना का लाभ लेने की कोशिश करेंगे | कुछ मामलो में भाग्य का साथ आपको आगे बढ़ाएगा | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव संग आगे बढ़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर