Category Archives:  Spiritual

राशिफल 01 जनवरी 2021: आरम्भ हुआ नया साल, जानिए किस पर बरसेगी लक्ष्मी, कौन रहेगा खाली हाथ

Dec 31 2020

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप आज का दिन यादगार बनाने की कोशिश करते दिखेंगे | खर्चो को लेकर थोड़े सावधान रहे |  माताजी के लिए आप कोई चीज खरीद सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | विवाहित जातको के दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदे की डील लेकर आया है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन राहतभरा रहेगा, कई काम बिना मेहनत के ही हो जायेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आप दिन को एन्जॉय करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप अपने काम को लेकर थोड़े व्यस्त रहेंगे | अपने घर में चल रही स्थितियों को लेकर सोच विचार में डूब सकते है | स्वास्थ्य के मामले में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में एकदूसरे के प्रति प्यार बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | स्वास्थ्य को लेकर बेफिक्र रहे | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | प्रेम जीवन वाले जातक आज रिश्ते को लेकर भावुक हो सकते है, आप इस भावुकता में कोई बड़ा निर्णय ना ले |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज किसी बात को लेकर अधिक मनन करना आपको सिर दर्द दे सकता है | सर्द मौसम की चपेट में आ सकते है, सतर्क रहे | कामकाज को लेकर दिन मेहनत भरा रहेगा, लेकिन सफलता भी मिलेगी | कोई रिश्तेदार घर पर मुलाकात करने के लिए आ सकते है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कई मामलो में बढ़िया साबित होगा | व्यापार को लेकर दूरदर्शी निगाह आपको फायदा करवा सकती है | शाम को मित्रो संग घूमने जा सकते है | आप आज किसी सरकारी लाभ को उठाने की कोशिश करेंगे | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज़ कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन पूरा ध्यान अपने काम पर रहेगा, आ रही परेशानियों को दूर करने पर फोकस करेंगे | किसी काम में आपको भाई या बहन की मदद लेनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात पर नाराजगी प्रकट कर सकता है | प्रेम जीवन वालो का दिन बढ़िया रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | धर्म कर्म की भावना बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा | किसी को दिया उधार पैसा मिलने की सम्भावना बढ़ रही है, आपको प्रयास करने होंगे | दाम्पत्य जीवन हल्की तनातनी के साथ आगे बढ़ेगा, आप इसे दूर करने की कोशिश करे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी हाथ में लेना गलत फैसला साबित हो सकता है | आप खर्चो में कमी लाने पर विचार करेंगे | नींद पूरी ना होने की वजह से कामकाज में मन नहीं लगेगा | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट होंगे | आपका कोई मित्र या पड़ोसी आपसे किसी मामले में राय ले सकता है | प्रेम जीवन वाले जातको प्रिय के साथ पार्टी में शामिल हो सकते है | स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका सामान्य बीतेगा | मन में किसी बात को लेकर द्वन्द सी स्थिति बनी रहेगी | किसी काम को लेकर की गयी यात्रा थकान दे सकती है | वैसे आपकी वाककला आपका कोई फायदा करवा सकती है | आप दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा | लेकिन आप अपने लिए थोड़ा समय निकल लेंगे | आप संतान को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते है, अच्छा होगा आप इसमें जीवनसाथी को भी शामिल करे | परिवार में सब ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर