Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 जनवरी 2021: इन 5 राशियों के लिए शुभ साबित होगा सोमवार, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 03 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप संतान को आज वक़्त देंगे, वे आपसे मन की कहेंगे | नौकरीपेशा जातको को आज कामकाज में जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी की कोई फरमाइश आपकी जेब पर असर डालने वाली है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज ग्रहो की चाल आपके पक्ष में नजर आ रही है | घर में किसी चीज के चलते खुशहाली का सा माहौल रहेगा | कामकाज में अच्छे नतीजे मिलेंगे | कुकिंग का शौक रखने वाले आज नयी डिश ट्राई कर सकते है | आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज किसी काम में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है, लेकिन अपने उत्साह पर काबू रखे | अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, तबियत बिगड़ सकती है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन कठिनाई भरा रहने वाला है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में तारीफ सुनने को मिल सकती है | आप पर जल्द  ही कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है, आपको तैयार रहना चाहिए | प्रेम जीवन में किसी भी प्रकार की गलफहमी को ना पनपने दे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे | व्यापारियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है | आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी | घर में माताजी की तबियत बिगड़ सकती है, तैयार रहे | दाम्पत्य जीवन में सबकुछ ठीक रहेगा, साथी संग प्रेम बढ़ेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज सेहत से जुड़े किसी मामले में आप डॉक्टर से मुलाकात कर सकते है | दोस्तों संग किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते है | संतान की संगति को लेकर आप थोड़े चिंतित नजर आएंगे, आपको इस बारे में संतान से बात करनी चाहिए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन आमदनी में वृद्धि करने वाला साबित होगा | बिज़नेस में कोई फायदे का सौदा कर सकते है | शाम को परिवार में किसी बात पर चर्चा हो सकती है | खान पान में तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखे | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय के लिए कुछ नया कर सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कुछ मामलो में फलदायक साबित होगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने को है, हालाँकि आपका कार्यभार भी बढ़ने वाला है | कहीं धन निवेश करने की सोच रहे है, तो किसी विशेषज्ञ की मदद अवश्य ले | प्रेम जीवन में कोई दखल देने की कोशिश करेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी बने बनाये काम में अचानक रुकावट आ सकती है, जिस वजह से थोड़े चिंतित होंगे | परिवार का कोई सदस्य किसी ख़ास चीज की मांग कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में आप जीवनसाथी को समझने की कोशिश करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कपडे के व्यापार से जुड़े जातको को अच्छा फायदा होने के आसार बन रहे है | आप आज किसी भी चिंता को हावी ना होने दे, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | जीवनसाथी आपके लिए सरप्राइज प्लान कर सकता है, आप प्रसन्न होंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा | आपके खर्चो में वृद्धि होने वाली है, जिससे बजट बिगड़ सकता है | आज किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ेगी, जो की फलदायी साबित होगी | जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते है, मन प्रसन्न होगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में आज अधिक देर तक रुकना पड़ेगा | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को परिवार से मिलवाने की प्लानिंग कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर