Category Archives:  Spiritual

2021: राशि से जानिए क्या है आपकी सबसे बड़ी कमी, 2021 में बदल दे ...

Jan 04 2021

Posted By:  Sunny

साल 2020 को सामान्य तौर पर देखा जाए तो ये जहाँ तक है किसी के लिए भी शुभ साबित नहीं हुआ | हालाँकि अब ये बीत चूका है और साल 2021 आरम्भ हो चूका है | हर नए साल की शुरुआत जीवन में किसी भी चीज की नयी शुरुआत होती है | केवल जरूरत होती है, तो मजबूत इरादों की | आज हम आपको राशि के अनुसार जातको की कमजोरी से अवगत कराने जा रहे है | जिन्हे आप 2021 में बदलने की कोशिश करे, तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |



मेष
इस राशि के जातको की प्रवृत्ति आगे रहने की होती है | इन्हे हमेशा नंबर 1 बनना पसंद होता है | लेकिन नंबर 1 पर बने रहने की जिद इनके लिए मानसिक तनाव की वजह बन जाती है | ऐसे में इन जातको को मन को शांत रखना और जीवन में असफलता का महत्व सीखने की जरूरत है |

वृष
इस राशि के जातक अपने कामो के लिए दुसरो पर निर्भर रहते है | ऐसे में इन जातको को दुसरो पर निर्भर होना छोड़ना होगा | और अपने फैसले खुद लेने की क्षमता विकसित करनी होगी |

मिथुन
इन जातको को लगता है कि इनसे कोई मौका छूट ना जाए, इसीलिए ये हर जगह पहले पहुंचना चाहते है | इन लोगो को समझना होगा कि अगर एक मौका हाथ से निकल जाता है, तो जीवन में और भी कई मौके मिलते है |

कर्क
इस राशि के जातक किसी से रिश्ता जोड़ते है, तो उसके बेहद करीब आ जाते है | और फिर उसे छोड़ना इनके लिए मुश्किल होता है | इन लोगो को समझने की जरूरत है, की जीवन में हर चीज का अंत होता है और उससे आगे बढ़ना ही जीवन है |



सिंह
इन लोगो को आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है | इन्हे रिजेक्शन कतई पसंद नहीं आता है | इन्हे समझना होगा कि जरूरी नहीं हर कोई आपको पसंद करे या आप सभी को खुश कर सके | इसीलिए व्यर्थ तनाव से बचे |

कन्या
ये लोग स्वयं की छोटी छोटी गलतियां निकलते है और परफेक्ट बनने की कोशिश करते है | इन्हे समझना होगा कि हर कोई परफेक्ट नहीं होता है, इसीलिए इस जिद को छोड़ दे |

तुला
इन जातको को अकेलेपन से डर लगता है और खुश होने के लिए इन्हे लोगो का साथ चाहिए होता है | इन्हे समझना चाहिए कि ख़ुशी के लिए लोगो की जरूरत नहीं होती है | इसीलिए इन्हे खुद के साथ भी समय बिताना चाहिए |

वृश्चिक
ये लोग किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेते है | जिस वजह से लोग इनका फायदा उठाते है और धोखा देते है | ऐसे में इन जातको को लोगो को परखने की क्षमता विकसित करने की जरूरत है |

धनु
इन लोगो का जीवन रोमांचकारी होता है, जिसके चलते ये जीवन में कई चीजों को मिस कर देते है | लेकिन बाद में इन्हे उसका अफ़सोस होता है | इन्हे समझना होगा कि आप जीवन में दो चीजों का आनंद नहीं उठा सकते | इसीलिए बेवजह का मलाल छोड़ दे |

मकर
इन जातको में धैर्य खूब होता है | ऐसा बहुत कम होता है जब ये भावनाओं में बहे हो | इन जातको को समझना होगा कि कभी कभी अपनी भावनाये शेयर करना जरूरी होता है |

कुम्भ
इन्हे किसी का अपने वादे से मुकरना बेहद अखरता है, और ये उन्ही यादो से चिपके रहते है | इन्हे समझना होगा कि हर कोई आपकी तरह वादों पर अडिग नहीं होता है | इसीलिए ऐसे लोगो को भूल आगे बढ़ना ही सही है |

मीन
ये लोग भावुक किस्म के होते है और ये ही इन्हे परेशानी में डालता है | इन लोगो को अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है |  इन्हे दिल और दिमाग में संतुलन बनाना सीखना होगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर