Category Archives:  Spiritual

बेहद शुभ होता है सुबह इन चीजों का दर्शन और ये ध्वनि सुनना , चमक उठता है भाग्य

Jan 05 2021

Posted By:  Sunny

प्रातः काल का समय बेहद ही शुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय हमारा मन और मष्तिष्क शांत और संवेदनशील अवस्था में होता है | इसीलिए पूजा पाठ जैसे कार्यो के लिए सुबह का समय उपयुक्त माना गया है | इतना ही नहीं पढाई करने के लिए भी सुबह का समय ही सबसे उचित होता है, क्योकि इस समय ग्रहण की जाने वाली हर चीज, मष्तिष्क में स्मरण रहती है | प्राचीन काल से चली आ रही मान्यताओं में कुछ ऐसे दृश्यों और ध्वनियों के बारे में बताया गया है, जिनके दर्शन और श्रवण से पूरा दिन सकारात्मकता में बीतता है | ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही दृश्यों और ध्वनियों के बारे में बताने जा रहे है |



मंदिर की घंटी या शंख की ध्वनि
सुबह उठते ही कानो में मंदिर की घंटियों का स्वर पड़ना या शंखनाद का स्वर पड़ना बेहद शुभ होता है | इससे पूरा दिन सकारात्मकता में बीतता है | 

बेहद शुभ है इनके दर्शन
सुबह उठने पर आँखों के सामने यदि मोर, हंस, शंख, नारियल या फूल आ जाता है | तो ये बात का संकेत होता है, कि आपका दिन बेहद ही शानदार तरीके से बीतने वाला है |



गाय के दर्शन
सुबह सवेरे गाय के दर्शन होना या गाय के रम्भाने की आवाज सुनना बेहद ही शुभ होता है | ये इस बात का संकेत होता है कि आपका पूरा दिन अच्छा बीतेगा |

हथेली के दर्शन


सुबह आँखे खुलते ही हथेली के दर्शन शुभ माना गया है | शास्त्रों के अनुसार हथेली के अग्र भाग में लक्ष्मी जी, मध्य में सरस्वती देवी और मूल में ब्रह्मा जी निवास करते है | ऐसे में सुबह हथेली के दर्शन करने से भाग्योदय होता है |

सफाईकर्मी को देखना
सुबह घर से निकलते समय यदि सफाईकर्मी दिख जाये, तो ये शुभ शकुन माना जाता है | मान्यताओं के अनुसार सफाईकर्मी का दिखना इस बात का संकेत होता है कि आप जिस भी कार्य के लिए जा रहे है | वो कार्य अवश्य सफल होगा |

हवन के दर्शन
सुबह उठने पर यदि हवन का धार्मिक कार्य के दर्शन हो या मंत्रोच्चारण की ध्वनि सुनाई दे, तो ये बेहद ही शुभ होता है | इन चीजों का दर्शन और श्रवण सकारात्मकता का संचार करता है |

सुहागन को देखना
सुबह के समय सुहागन स्त्री को पुरे श्रृंगार किये देखना बेहद ही शुभ माना जाता है | ये इस बात का संकेत देता है कि आपको जल्द ही धन की प्राप्ति होने वाली है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर