Category Archives:  Spiritual

राशिफल 07 जनवरी 2021: इन राशियों को मिलेगा श्रीराम का आशीर्वाद, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 06 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | हालाँकि किसी बात को लेकर चिंतित होना सेहत को प्रभावित कर सकता है | कामकाज को लेकर अनुकूल नतीजे मिलेंगे | परिवार का माहौल शांत रहेगा, आपको रास आएगा | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | खर्चो को कण्ट्रोल करने की कोशिश करे, काबू से बाहर हो सकते है | परिवार का माहौल थोड़ा तनावभरा रहेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए दिनमान बेहद शुभ रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपको कोई अनचाही ख़ुशी मिलने वाली है | व्यापारी नए लाभ कमाने की दिशा में कदम बढ़ायेंगे | जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते है | इस राशि के प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | ग्रह आपके अनुकूल रहेंगे, जिससे आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे | आज शाम को दोस्तों संग अच्छा समय बिताने वाले है | जीवनसाथी के साथ आज शॉपिंग करने जा सकते है | परिवार के सदस्यों में आत्मीयता और प्रेम बढ़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | अधिकारीयों के सामने सोच समझकर ही मुंह खोले | घर में किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो सकता है, आप इसे दूर करने की कोशिश करे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | जीवनसाथी आपसे मन में दबी बात शेयर कर सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप बेहद खुश रहेंगे | आपके चेहरे पर रौनक लोगो को आकर्षित करेगी | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो में आपको अनुकूल समाचार मिल सकते है | आज वाहन चलाते समय सावधान रहे | जीवनसाथी को बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है, आप प्रसन्न होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आजा आपका दिन कमजोर रहेगा | आपको स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है | कामकाज को लेकर दिन ठीकठाक बीतेगा | किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की कोई बात रास नहीं आएगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम को लेकर अधिक उत्साह गलत साबित हो सकता है | घर में किसी शुभ कार्यक्रम के आयोजन की बात चल सकती है | नौकरीपेशा जातक आज जल्दबाजी में कोई काम ना करे, गड़बड़ हो सकती है | प्रेम जीवन वाले जातको का दिन अच्छा बीतेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आपका दिन शुभ रहेगा | आप कामकाज और परिवार में संतुलन बनाने में सफल होंगे, ये ख़ुशी आपके चेहरे पर दिखाई देगी | आप कोई वस्तु खरीदने की प्लानिंग कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | आप एकदूसरे को समझने की कोशिश करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | लेकिन आज घरेलू कार्यो पर बड़ा खर्चा होने वाला है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में किसी दूसरे के मामले में टांग ना अड़ाए | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय के लिए कोई उपहार खरीद सकते है | हल्का सिर दर्द हो सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज पैसों से जुड़े मामलों में बेहद ध्यान दें | किसी बात को लेकर परिवार के लोगों में असहमति होगी | कामकाज को लेकर आज नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा | धन निवेश करना चाहते है, तो अभी समय शुभ है | जीवनसाथी किसी मामले में आपसे मदद ले सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करते दिखाई देंगे | खर्चो में कमी लाने की कोशिश सफल होती दिखाई देगी | बच्चे किसी चीज की जिद कर सकते है, आप उनकी जिद पूरी करेंगे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर