Category Archives:  Spiritual

राशिफल 08 जनवरी 2021: आज कन्या राशि वाले रहे सावधान, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Jan 07 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आपको किसी काम को लेकर शहर से बाहर जाना पड़ सकता है | आप परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे | नौकरीपेशा जातको का आज काम में मन लगेगा | इस राशि के व्यापारी किसी को साझेदारी का ऑफर दे सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी काम को लेकर आज थोड़े चिंतित हो सकते है | अच्छा होगा आप चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | आज ऑफिस में आपके व्यक्तित्व की तारीफ होगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आप चुनौतियों से बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन ये समय खुद पर भरोसा करने का है | आर्थिक स्थिति को लेकर पिताजी से कोई सलाह मिल सकती है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आप आज कुछ घरेलू कामो को निपटाने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे | इस राशि की महिलाये आज खरीददारी कर सकती है | व्यापारी वर्ग आज अच्छा लाभ कमाने में सक्षम होगा | प्रेम जीवन में जीवनसाथी संग समय बिताएंगे |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | अच्छा होगा आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले | आप कोई धार्मिक किताब पढ़ सकते है | नौकरीपेशा जातक आज विरोधियों पर भारी रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में हल्की नोक झोक रह सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | आज किसी सरकारी मामले में आपको मदद मिलने वाली है | आर्थिक लेनदेन में आप सावधान रहे, नुकसान हो सकता है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले प्रिय के साथ रिश्ते में आ रही परेशानियों पर दूर करने की कोशिश करेंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आप जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते है | कामकाज को लेकर की गयी हर मेहनत रंग लाएगी | आप अपने ऊपर कुछ खर्चा कर सकते है | जीवनसाथी आज बड़े ही अच्छे मूड में रहेगा, आपको भी खुश करने की कोशिश करेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन मध्यम रुपी फलदायक रहेगा | खर्चो को लेकर आपको हाथ टाइट करने की जरूरत है | परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा, हालाँकि आप इसे मन पर हावी ना होने दे | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन थोड़े उतार चढ़ाव से भरा रहेगा | इसीलिए सावधान रहने की जरूरत है | नौकरीपेशा जातक आज काम में मन लगाएंगे | घर में अचानक कोई काम आ सकता है, जिसमे मोटा खर्चा हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में नीरसता का भाव तनाव पैदा कर सकता है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी को उधार दिया धन मिलने के योग बन रहे है | नौकरीपेशा जातक आज काम में ध्यान दे, क्योंकि सीनियर्स की नजर आप पर रहेगी | विवाहित जातक जीवनसाथी के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते है | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज कोई काम भाग्य के भरोसे ना छोड़े, अन्यथा बाद में परेशानी खड़ी हो सकती है | शाम को आप मित्र से मुलाकात करेंगे, उनसे आप आमदनी के नए स्त्रोत का पता चल सकता है |  प्रेम जीवन वालो को प्रिय से कोई उपहार मिल सकता है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है | आज ऑफिस के काम में अधिक व्यस्त रहने के चलते किसी आवश्यक घरेलू काम को भूल सकते है | आज वाहन चलाते समय खास सावधानी रखे, चोट लग सकती है | दाम्पत्य जीवन में साथी से बहस हो सकती है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर