Category Archives:  Spiritual

इन राशियों के बीच शादी मतलब घर में होगी महाभारत, शादी से पहले सोच लें...

Jan 07 2021

Posted By:  Sunny

शादी के लिए वर वधु की कुंडली का मिलान किया जाता है, जिसमे उनके गुणों का मिलान किया जाता है | लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे शादी के लिए दोनों ही जातको की राशियों का भी मिलान किया जाता है | ज्योतिष में बताया गया है कि यदि वैवाहिक जीवन में सुख शांति रखनी है, तो राशियों का मिलान आवश्यक होता है | यदि दो विपरीत राशियों के बीच विवाह संबंध स्थापित हो जाए तो उस घर में हमेशा अशांति और कलह बना रहता है | ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हे विवाह करने से बचना चाहिए |


कर्क और सिंह


ज्योतिष में बताया गया है कि कर्क और सिंह के बीच विवाह एक कश्मकश में फंसा रहता है | इसकी वजह यह है कि कर्क राशि वालो में अपने पार्टनर के प्रति बहुत लगाव होता है, लेकिन सिंह राशि के जातको में असुरक्षा की अलग ही भावना होती है | जिसके चलते इनमे कलह बना रहता है |

मकर और कुम्भ


ये दोनों राशियों के जातक रिश्ते को निभाना चाहते है, लेकिन अलग विचारधारा विवाद का कारण बनती है | दरअसल मकर राशि के जातक बड़े ही इमोशनल होते है | वहीँ कुम्भ राशि के जातक अपने रिश्ते को लेकर प्रैक्टिकल होते है | और इसी के चलते कुम्भ मकर राशि वालो पर हावी होने लगते है | और रिश्ता अपने अंतिम कगार पर पहुंच जाता है |



मिथुन और कन्या


इन जातको की समस्या भी मकर और कुम्भ की तरह ही होती है | कन्या राशि वाले वाले बड़े ही प्रैक्टिकल होते है, तो मिथुन वाले भावुक | अक्सर देखने में आता है कि कन्या राशि वाले अपने पार्टनर को छोड़ देते है और आसानी से मूव ऑन भी कर जाते है, लेकिन मिथुन वाले ऐसा नहीं कर पाते |

वृषभ और तुला


ज्योतिष के अनुसार इन राशियों के जातक बड़े ही साफ दिल के होते है | साथ ही इनमे गजब का प्यार और आपसी समझ होती है | लेकिन एक समय के बाद ये एक दूसरे पर अपनी मर्जी थोपने लग जाते है, जो इनके रिश्ते को अंत की ओर ले जाता है |

मीन और वृश्चिक


वृश्चिक राशि के जातक प्रेम जताने में बड़े ही लापरवाह होते है, जबकि मीन के जातक इमोशनल | हालाँकि इनकी समस्या यह होती है कि मीन के जातको को जहाँ स्पेस चाहिए होता है | वहीँ वृश्चिक के जातको का शंकालु स्वभाव इनके रिश्ते में तनाव और बहस का कारण बनता है |

कर्क और धनु


ज्योतिष के अनुसार इन राशियों के जातक कभी करीब नहीं आ पाते है | इसकी वजह धनु राशि वाले जहाँ समय के साथ बदलना पसंद करते है | वहीं कर्क राशि के जातक अपनी धुन में रहते है, उन पर बदलाव का कोई असर नहीं पड़ता | इसी वजह से इनका रिश्ता किसी मुकाम पर नहीं पहुंच पाता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर