Category Archives:  Spiritual

2021: इस मकर संक्रांति अपनी राशि के अनुसार करे दान, कभी नहीं होगी धन की कमी

Jan 08 2021

Posted By:  Sunny

मकर संक्रांति पर देश में एक अलग ही धूम देखने को मिलती है | खासकर बच्चो को इस त्यौहार का बेसब्री से इन्तजार रहता है | इस वर्ष मकर संक्रांति का त्यौहार 14 फरवरी को मनाया जायेगा | आपकी जानकारी के लिए बता दे मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपनी राशि परिवर्तन करते है | इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है | मकर संक्राति पर दान पुण्य का बड़ा महत्व है | साथ ही इस दिन पवित्र नदी और जल स्त्रोतों में स्नान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है | ज्योतिष प्रत्येक राशि के लिए मकर संक्रांति पर किये जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है | इससे कुंडली के ग्रह मजबूत होते है, साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है | आज हम आपको उन्ही उपायों के बारे में बताने जा रहे है |



मेष
मकर संक्रांति पर आप गुड़ का दान करे | इस उपाय से आपकी आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होगी |

वृष
मकर संक्रांति पर आप मिश्री का दान करे | ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी |



मिथुन
इस मकर संक्रांति पर आप हरे रंग की मूंग की दाल का दान करे | इससे आपके वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा |

कर्क
इस राशि के जातको को मकर संक्रांति पर चावल का दान करना चाहिए | इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है |

सिंह
मकर राशि पर आप गेंहू का दान अवश्य करे | इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी |

कन्या
आप संक्रांति के मौके पर गाय को हरा चारा खिलाये | इससे आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होगी |

तुला
मकर संक्रांति पर आप कन्याओ को खीर का दान करे | इससे आपके ऐश्वर्य में वृद्धि होगी |

वृश्चिक
आप मकर संक्रांति पर बंदरो को गुड़ और चने खिलाये | इससे आपके शत्रुओ का नाश होगा |

धनु
मकर संक्रांति के मौके पर आप चने का दान करे | इससे आपके जीवन के सुखो में वृद्धि होगी |

मकर
इस राशि के जातक मकर संक्रांति के मौके पर कंबल का दान करे | इससे नौकरी में आ रही समस्याओ का अंत होगा |

कुम्भ
आप मकर संक्रांति पर उड़द की दाल का दान करे | इससे आपके बिज़नेस में लाभ के योग बनेंगे |

मीन
मकर संक्रांति के मौके पर आप बेसन और हल्दी की मिठाई का दान करे | इससे आपको कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर