Category Archives:  Spiritual

राशिफल 11 जनवरी 2021: आज इन्हे मिल रहे है धन प्राप्ति के संकेत, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 10 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक साबित होगा | हालाँकि सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | धन निवेश करने के लिए दिन शुभ है, लेकिन आज के दिन किसी को उधार धन ना दे | ससुराल पक्ष से कोई जरुरी बात हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापार में आ रही परेशानियों को दूर करने पर ध्यान देंगे | आज खुद के लिए कुछ खरीद सकते है, बेहद प्रसन्न होंगे | विवाहित जातक दाम्पत्य जीवन में चल रही कमियों को नजरअंदाज करेंगे | जीवनसाथी के लिए कुछ नया करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन कमजोर साबित हो सकता है | खर्चो में अचानक वृद्धि आपको तनाव में डाल सकती है | विदेश जाने की सोच रहे जातको को इस दिशा में कार्य करने में परेशानी हो सकती है | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज ग्रह आपके पक्ष में नजर आ रहे है | सेहत में हल्का उतार चढ़ाव आ सकता है, लेकिन आप कामकाज में लगे रहेंगे | घर के छोटे सदस्य के लिए कुछ खरीद सकते है | प्रेम जीवन वालो का दिन ठीक रहेगा, प्रिय से किसी बात को छिपाना रिश्ते में दुरी की वजह बन सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में उपहार मिल सकता है | घर परिवार में किसी बात को लेकर तनातनी का माहौल रहेगी, इसे सँभालने की कोशिश करे | व्यापारियों को आज वो नतीजे नहीं मिल पाएंगे, जिसकी उन्हें उम्मीद थी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपका कोई दोस्त आपसे किसी मामले में मदद मांग सकता है | आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते है | वैसे ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन ना करे, तबियत पर असर पड़ सकता है | निजी जीवन बढ़िया रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | कामकाज को लेकर दिन बढ़िया रहेगा, आपकी मेहनत रंग लाएगी | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में अधिक देर तक रुकना पड़ सकता है | प्रेम जीवन वालो का दिन बढ़िया रहेगा, वे प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा साबित होगा | मन में किसी बात को लेकर अज्ञात डर सताएगा, आप मंदिर जाए, मन शांत होगा | बिज़नेस में आज बड़ा लाभ होने के योग बन रहे है | जीवनसाथी का चिड़चिड़ा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, इस बारे में बात करनी चाहिए |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन साथ नहीं है | स्वास्थ्य को लेकर छोटी समस्या आने वाली बड़ी परेशानी का संकेत हो सकती है, हल्के में ना ले | आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी | जीवनसाथी मन की इच्छा शेयर करेगा, जिससे आप थोड़े स्तब्ध हो सकते है | प्रेम जीवन सामान्य बीतेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज कुछ मामलो में भाग्य का साथ मिल सकता है | जो पैसा लम्बे समय से अटका हुआ था, जल्द ही मिलने वाला है | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो में सक्रीय रहना होगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात पर हल्की बहस हो सकती हैं, हालाँकि स्थिति काबू में रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका मन कामकाज पर लगा रहेगा | आमदनी में वृद्धि करने के नए तरीको की खोज करेंगे | नौकरीपेशा जातक थोड़े परेशान नजर आएंगे | सरकार की कोई योजना का लाभ लेने की कोशिश करेंगे | जीवनसाथी संग तनाव दूर होगा और नजदीकियां बढ़ेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम में देरी हो सकती है, जो आपको परेशान करेगी | आप चिंता ना करे, जल्द ही स्थिति बदलने वाली है | भाई या बहन अपनी कोई परेशानी आपसे शेयर कर सकते है, आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर