Category Archives:  Spiritual

राशिफल 12 जनवरी 2021: आज बुलंद है इन राशियों के भाग्य का सितारा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 11 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | किसी विशेष कार्य को लेकर की जा रही कोशिशे सफल होंगी | नौकरीपेशा जातको का कार्यभार बढ़ने वाला है | आप किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करे | प्रेम जीवन वाले जातको को प्रिय से निकटता बढ़ने का मौका मिलेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे मिलने से आप प्रसन्न नजर आएंगे | आप मन की चिंताओं से बाहर निकलना होगा | परिवार का माहौल सुकून देगा | विवाहित जातक लम्बे समय बाद जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा | कामकाज की कोई चिंता नहीं रहेगी, राहत महसूस करेंगे | आप कहीं धन निवेश करने की कोशिश कर सकते है | धार्मिक कार्यो में मन लगेगा | दाम्पत्य जीवन में सुख को बढ़ाने पर आप ध्यान देंगे, जीवनसाथी को खुश रखेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज ग्रह कमजोर दिखाई पड़ रहे है | खर्चो में अचानक वृद्धि थोड़ी चिंता में डाल सकती है | नौकरीपेशा जातक आज सहकर्मियों से मदद ले सकते है | सेहत में उतार चढ़ाव आने की सम्भावना है, थोड़े सतर्क रहे | प्रेम जीवन वालो को आज परेशानी का सामना करना पड़ेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का रहेगा | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाने की असफल कोशिश करते नजर आएंगे | व्यापारियों को मनचाहा लाभ प्राप्त नहीं होगा, लेकिन संतुष्ट रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी किसी बात पर गुस्सा हो सकता है, मनाना आसान नहीं होगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | माताजी से किसी बात को शेयर करेंगे, लेकिन पिताजी आपसे असहमत दिखाई देंगे | सरकारी नौकरीपेशा जातको का ट्रांसफर होने के योग बन रहे है | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
परिवार के साथ समय बिताना चाहते है, तो आज का दिन शुभ है | आप मित्रो संग को फिल्म भी देख सकते है | बीमार चल रहे जातको को रोगो से मुक्ति मिलने वाली है | विवाहित जातको को संतान प्राप्ति का शुभ समाचार मिलने वाला है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने ऊपर खर्चा करने वाले है, जरूरत की चीजों पर खर्चा करे तो बेहतर होगा | कामकाज को लेकर आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है | प्रेम जीवन में हल्का तनाव रहेगा | परिवार में बुजुर्गो की सेहत पर ध्यान दे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | धन की आवक वृद्धि हो सकती है, लेकिन थोड़ी मेहनत करनी होगी | जीवनसाथी किसी बात की जिद पकड़ सकता है, जिसे लेकर आप उन्हें समझने में नाकाम होंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है | आज के दिन किसी भी चिंता से दूर रहे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | कामकाज को लेकर दिन थकाने वाला साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में सब मंगल रहेगा, आप जीवनसाथी का दिल जीतने की कोशिश करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | अचानक धन प्राप्त होने वाला है, आप इसे कहीं इन्वेस्ट करने की सोच सकते है | वैसे आज के दिन सेहत पर विशेष ध्यान दे | प्रेम जीवन वालो के दिन खास साबित होगा | परिवार के सदस्यों के लिए कोई वस्तु खरीद सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी कार्य में आपको उम्मीद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी | कोई रिश्तेदार किसी काम के सिलसिले में मुलाकात करने आ सकता है | आज जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, आप इसे दिल से ना लगाए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर