Category Archives:  Spiritual

राशिफल 13 जनवरी 2021: सिंह राशि वालो पर मेहरबान है ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Jan 12 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | जीवन में आज कुछ बड़े मोड़ आने वाले है | कामकाज को लेकर दिनमान मजबूत रहेगा | बिना किसी मेहनत के अच्छा फल प्राप्त होगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय के साथ घूमने जा सकते है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी काम में आ रही बढ़ी अड़चन आज दूर होने वाली है | टैक्स चोरी करने की वजह से आपको नोटिस मिल सकता है | सुख सुविधा की चीजों पर खर्च कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार समझने में असुविधा होगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपकी ग्रह उचित दशा में है | कामकाज में सफलता मिलेगी | नौकरीपेशा जातको की तरक्की होने वाली है, हालाँकि आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी | किसी बड़े फैसले में आप परिवार से राय जान सकते है | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
बेवजह खर्चे करने की आदत आपको मुसीबत में डालने वाली है | व्यापारी जातक अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए लोगो से मुलाकात करेंगे | नौकरीपेशा जातको की मेहनत रंग लाएगी, आप नोटिस होंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी कुछ नया कर सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ है | ऑफिस में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे | यदि किसी से प्रेम करते है, तो दिल की बात कहने के लिए समय उपयुक्त है | आज कोई मित्र या रिश्तेदार घर मुलाकात के लिए आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी मन की कोई इच्छा शेयर कर सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा साबित होगा | काम की व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, परिवार से शिकायते सुनने को मिलेगी | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |  आमदनी में हल्की कमी आएगी | जीवनसाथी से अनबन होने की सम्भावना है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आप दोस्तों संग मौज मस्ती करेंगे, मन प्रसन्न होगा | परिवार में नयी प्रॉपर्टी को लेकर बात हो सकती है | नौकरीपेशा जातक ऑफिस में नए दोस्त बनाएंगे | आज घर में बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है, आपको ध्यान देना चाहिए | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रहे, अन्यथा सेहत प्रभावित हो सकती है | आपके किसी बने बनाये काम में अड़चन आ सकती है, आप परेशान ना हो स्थिति में जल्द ही बदलाव आएगा | माताजी घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की इच्छा जता सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा, आपके आत्मवविश्वास में वृद्धि होगी | बीमार चल रहे जातको की सेहत पर शुभ परिवर्तन आएगा | कामकाज को लेकर थोड़े व्यस्त हो सकते है | शाम को बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | प्रेम जीवन में उतार चढ़ाव के बीच प्यार का अंकुर फूटेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | अचानक खर्चो में वृद्धि आपको चिंतित कर सकती है | नौकरीपेशा जातको को आज यात्रा करनी पड़ सकती है | आज के दिन जमीन जायदाद के मामलो से दूरी बनाकर रखे | दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव रहेगा, हालाँकि स्थिति काबू में रहेगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपनी जरूरतों पर आज पैसा खर्च करने वाले है | बिज़नेस के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, लाभ की दिशा में आप आगे बढ़ेंगे | जीवनसाथी से आज काम की सलाह मिल सकती है | शाम को किसी दोस्त की पार्टी में शामिल हो सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज मन की कोई इच्छा जीवनसाथी की वजह से पूरी होने वाली है | आमदनी में वृद्धि करने को लेकर आप इंटरनेट पर जानकारियां जुटाएंगे | प्रेम जीवन वालो को प्रिय की कोई बात रास नहीं आएगी, आप दिल पर ना ले |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर