Category Archives:  Spiritual

राशिफल 15 जनवरी 2021: आज इन राशियों पर बनेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 14 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आप कार्यक्षेत्र में नयी तरकीबे लगाएंगे | दिन की शुरुआत शानदार होगी, प्रिय से या परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आपके मन में आज दुसरो की मदद करने की भावना जागेगी | जीवनसाथी संग अच्छा वक़्त बिताएंगे |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होगा | कामकाज को लेकर मनचाहे नतीजे आपको खुश कर देंगे | आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी | प्रेम जीवन वाले आज प्रिय के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मध्यम रूप का फलदायी साबित होगा | कामकाज को लेकर आपका दिन आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा | वैसे आज के दिन सार्वजनिक वाहन से यात्रा करने से बचे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, आपके रिश्ते में रोमांस नयापन लेकर आएगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छा होगा | कामकाज में मदद मिलेगी, जिससे आपको आसानी होगी | वैसे आज किसी के मसले में टांग ना अड़ाये | गृहस्थ जीवन में आज साथी आपसे कोई जरुरी बात शेयर कर सकता है | कामकाज को लेकर उतार चढाव बना रहेगा, लेकिन आप चिंतित न हो |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आपको खुद पर विश्वास करना सीखना चाहिए, ये ही आपको आगे बढ़ाएगा | आज आपकी कोई बड़ी परेशानी हल होने वाली है, आप इससे राहत महसूस करेंगे | प्रेम जीवन में प्रिय को किसी तरह की गलतफहमी रिश्ते पर खतरा साबित हो सकती है |


कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर साबित हो सकता है | इसीलिए किसी बड़े या क्षमता से बाहर काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में ना ले | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस से जल्दी फ्री हो सकते है | परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, आपको ध्यान देना होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | दोपहर के बाद आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | अपने खर्चो को लेकर संयमित होने का समय है | सेहत को लेकर कोई समस्या नहीं होगी | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग हल्की तनातनी हो सकती है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कार्यो में बेहद कम मेहनत में आपको मनचाहे नतीजे मिलेंगे, जिससे आपके चेहरे पर ख़ुशी रहेगी | अपने लिए कुछ खरीदने की इच्छा हो सकती है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन चुनौतीभरा साबित होने वाला है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | व्यापार में तेजी आएगी, आप ईश्वर का धन्यवाद देंगे | परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | आज जीवनसाथी की वजह से आपको कोई फायदा हो सकता है | स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | किसी बने बनाये काम में कोई अड़चन आएगी, हालाँकि आप चिंता ना करे, स्थिति जल्द ही बदलेगी | नौकरीपेशा जातक आज ज्यादा व्यस्त रहने वाले है | परिवार में सुख शांति रहेगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूरी आएगी |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति बदलेगी | जीवनसाथी व्यापार में हाथ बताने की इच्छा जाहिर कर सकता है | इस राशि की महिलाये शॉपिंग के लिए जा सकती है, उन्हें अच्छा डिस्काउंट मिलेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | जिस काम को कई दिनों से करना चाह रहे थे, उसका समय आज आ गया है | नौकरीपेशा जातको का ट्रांसफर होने के आसार बन रहे है | प्रेम जीवन वालो को रिश्ते में नीरसता महसूस होगी, आपको इस बारे में जीवनसाथी से बात करनी चाहिए |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर