Category Archives:  Spiritual

राशिफल 16 जनवरी 2021: आज इन राशियों पर मेहरबान है शनिदेव, जानिए अपनी राशि का हाल..

Jan 15 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा | किसी बात को लेकर मानसिक तनाव लेना स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है | कामकाज को लेकर अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन काफी मशक्कत के बाद | दाम्पत्य जीवन संतुलित रहेगा | आर्थिक स्थिति में उतार चढाव आएगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | इस राशि के व्यापारी कोई बड़ी डील हासिल करने वाले है | आज अपने किसी भी काम की जिम्मेदारी दूसरे को ना सौंपे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | प्रेम जीवन में प्रिय की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, आप इस बारे में बात करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आप परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे, जिस वजह से परिवार में आपका ओहदा बढ़ेगा | व्यापारियों को मनचाहे लाभ नहीं मिलेंगे | नौकरीपेशा जातक बॉस को प्रसन्न करने की कोशिश करते नजर आएंगे | आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज कुछ गुप्त कार्यो पर धनराशि खर्च होने वाली है | आपके काम में कुछ लोग अड़चन पैदा करने की कोशिश करेंगे, आप सावधान रहे | आप नयी नौकरी की तलाश करने की सोच सकते है | दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपके रुके हुए काम में आपको किसी की मदद मिलने वाली है | कहीं निवेश करने के बारे में सोचेंगे, अच्छा होगा किसी विशेषज्ञ से सलाह ले | आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया कर सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन कई मामलो में अनुकूल सिद्ध होगा | विद्यार्थी पढाई में मन लगाने की भरपूर कोशिश करते नजर आएंगे | कामकाज में आपको आज अधिक मेहनत करनी होगी, तभी नतीजे मिलेंगे | विवाहित जातक आज जीवनसाथी संग पार्टी में शामिल हो सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का फलदायी साबित होगा | आप आज कोई बड़ा रिस्क ना ले, अन्यथा बेवजह परेशानी में पड़ सकते है | आज परिवार के लिए कुछ खरीद सकते है | प्रेम जीवन वाले प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप शॉपिंग पर जा सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका उतार चढाव से भरा रहेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित होंगे, लेकिन स्थिति ठीक रहेगी | आज कोई मित्र आपसे मदद की आस लिए आ सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में आज साथी किसी बात को लेकर गुस्सा कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आज जीवनसाथी आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी करने वाला है | खर्चो में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है | बच्चे आज किसी चीज की जिद करेंगे | इस राशि के छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से जुडी कोई चीज खरीद सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ रहने वाला है | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिसकी वजह से घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज ऑफिस में किसी से झगड़े की स्थिति बन सकती है, इससे बचे | प्रेम जीवन वालो का दिन आज बढ़िया बीतेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आज कामकाज में कोई बड़ी चुनौती आने वाली है, आप उसे अपनी बुद्धिमानी से निपटा लेंगे | अपनी कोई चिंता मित्र से शेयर कर सकते है | गृहस्थ जीवन वाले जातक जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर कुछ योजनाए बना सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | आज के दिन किसी को बेवजह ज्ञान ना दे, आपकी ही फजीहत हो सकती है | ऑफिस में आज अधिक काम रहेगा, जिस वजह से आप थकान महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वालो को रिश्ते में तनाव का सामना करना पड़ सकता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर