Category Archives:  Spiritual

राशिफल 17 जनवरी 2021: मीन राशि वालो के पक्ष में है ग्रह दशा, जानिए बाकि राशियों का हाल...

Jan 16 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका भाग्य साथ देता दिखाई दे रहा है, हालाँकि किसी काम में गड़बड़ होने की सम्भावना भी बन रही है | दोपहर के बाद कामकाज में मनचाहे फल मिलेंगे | परिवार में चल रही तनाव से स्थिति से मुक्ति मिलेगी | विवाहित जातको में आपसी प्रेम और भरोसा बढ़ेगा, रिश्ते में मजबूती आएगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आमदनी बढ़िया रहेगी | कामकाज को लेकर कोई नई योजना बना सकते है | आज घर के बुजुर्गो से किसी मामले में सलाह ले सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | विवाहित जातको को दाम्पत्य जीवन में नीरसता को दूर करने की जरूरत है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे, इसका आपको फायदा मिलेगा | विदेश से आपको कोई समाचार मिलने वाला है, जिसे आप विचारमग्न रहेंगे | जीवनसाथी व्यापार में मदद करने की इच्छा जाहिर कर सकता है, आप उन्हें मौका देंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | आप परिवार के छोटे सदस्यों संग समय बिताएंगे, उनके लिए कुछ खरीद सकते है | कामकाज को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन आप चिंता न करे स्थिति बदलने वाली है | प्रेम जीवन वाले अपने प्रिय से मन में दबी कोई बात शेयर कर सकते है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपको आज किसी से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे आप में आत्मविश्वास जागेगा | व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल साबित होगा | वैसे बेवजह की बातो में आकर अपने निजी जीवन को परेशानी में ना डाले | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कार्यक्षेत्र में आपको अधिक समय तक रुकना पड़ेगा | व्यापारियों के लिए आज न लाभ न हानि की स्थिति बनेगी | किसी रिश्तेदार या दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बात होगी | किसी बात को लेकर परिवार में तनाव रहेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन बढ़िया बीतेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | अधूरे और अटके कार्यो में आपको सफलता मिलेगी, बस आपको थोड़े प्रयास करने होंगे | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में बुद्धिमता का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा | दाम्पत्य जीवन हल्के तनाव के साथ आगे बढ़ेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | आज किसी भी बड़े काम की जिम्मेदारी अपने हाथ में न ले | स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है | आपकी नौकरी की तलाश पूरी होती दिख रही है | प्रेम जीवन वालो को आज प्रिय की बात सुननी होगी, अन्यथा दिक्क़ते बढ़ सकती है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | परिवार और कामकाज में संतुलन बनाने को लेकर आप कोशिशे करते नजर आएंगे | बिज़नेस से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में ना ले | शाम को बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | दाम्पत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | आपका धार्मिक कार्यो की ओर झुकाव अधिक रहेगा | ऑफिस में आज सहकर्मी आपसे मदद लेने वाले है | आज यात्रा के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है, आप प्रसन्न होंगे | प्रेम जीवन वालो का दिन घूमने फिरने में बीतेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन फलदायक साबित होगा | आप अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने और आदतों को बदलने की कोशिश करते दिखेंगे | आपके खर्चो में वृद्धि देखने को मिलेगी, जबकि आमदनी सामान्य रहेगी | मित्र संग कोई फिल्म देख सकते है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज ग्रह आपके साथ दिखाई दे रहे है | व्यापारियों को नए साझेदार मिलेंगे, और व्यापार में लाभ भी बढ़ेगा | स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है | जीवनसाथी संग बिताएंगे और उनसे अपने मन की जाहिर करेंगे | आपको अपनेपन का अहसास होगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर