Category Archives:  Spiritual

राशिफल 18 जनवरी 2021: आज बुलंद है इन राशियों के भाग्य का सितारा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 17 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
ग्रहो की कृपा के चलते आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज में मन लगेगा, जिससे नतीजों में भी बदलाव देखने को मिलेगा | हालाँकि परिवार के किसी सदस्य की सेहत प्रभावित हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आज प्रेम भरी बातें करेगा, जो आपको ख़ुशी देगी |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | खर्चो में हल्की वृद्धि देखने को मिलेगी, लेकिन आपको इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है | शारीरिक रूप से आप चुस्त दुरुस्त बने रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, जीवनसाथी कुछ खरीदने की इच्छा जता सकता है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | संतान के साथ आज समय बिताएंगे, आपको उनके बारे में जानने को मिलेगा | किसी काम में नतीजे न मिलने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते है | हालाँकि नौकरीपेशा जातको के लिए दिन बढ़िया रहेगा | दाम्पत्य जीवन अच्छा बीतेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी, हालाँकि सेहत को लेकर आप थोड़े सावधान रहे | व्यापारियों को मनमुताबिक लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी | प्रेम जीवन में प्रिय के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इस दौरान अपनी सुरक्षा का ख्याल रखे | आज कोई मित्र अपनी परेशानी आपसे शेयर कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की कोई बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | जिस कार्य को कई दिनों से करना चाह रहे थे, वो शीघ्र ही पूरा होने वाला है | आपको अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | कामकाज में आज फुर्ती देखने को मिलेगी, जिससे सीनियर भी आपकी तारीफ करेंगे | परिवार में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, आपका हस्तक्षेप आवश्यक होगा | प्रेम जीवन वालो का दिन बढ़िया रहेगा, प्रिय कुछ नया कर सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | घर में अचानक किसी चीज की जरूरत पड़ सकती है, जिस वजह से बड़ा खर्चा साफ दिख रहा है | नौकरीपेशा जातक आज काम में जल्दबाजी ना करे, गड़बड़ हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा, आपसी समझ बेहतर होगी |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अनुकूल साबित होगा | आपके पास पैसा आने वाला है, जिससे आप अपने अधूरे काम पुरे करेंगे | परिवार के किसी कार्य में आपसे राय ली जा सकती है | खानपान को लेकर सतर्क रहे, स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है | प्रेम जीवन वालो को रोमांस के अवसर मिलेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मध्यम रूप का प्रतीत हो रहा है | किसी बात को लेकर मानसिक तनाव आपके निजी कार्यो को प्रभावित करेगा | व्यापारियों के लिए दिन शुभ साबित होगा | विवाहित जातक आज जीवनसाथी के लिए कुछ ख़ास करने की योजना बना सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | किसी बने बनाये काम में रुकावट आपका मनोबल तोड़ सकती है | आप चिंता ना करे, स्थिति जल्द ही काबू में होगी | लम्बे समय बाद परिवार संग वक़्त बीता कर सुकून महसूस करेंगे | प्रेम जीवन वाले प्रिय के लिए उपहार खरीद सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप नए विचारो से घिरे रहेंगे, आप इन्हे किसी से शेयर कर सकते है | कामकाज में मन लगेगा, लेकिन किसी बात को लेकर अंजना डर सता सकता है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर