Category Archives:  Spiritual

राशिफल 22 जनवरी 2021: आज इन राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 21 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | जीवन में सच्चाई को अहमियत देने वाले लोगो को आज बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है | कामकाज को लेकर थोड़े सुस्त नजर आएंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन ठीक बीतेगा | विवाहित जातको के लिए आज का दिन खुशनुमा साबित होगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन खर्चीला साबित होगा | इसीलिए खर्चो पर काबू करने की कोशिश करे | कामकाज में मनचाहे नतीजे नहीं मिलेंगे, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे | आज किसी काम के सिलसिले में महत्वपूर्ण शख्स से मुलाकात होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | किसी को उधार दिया पैसा मिलेगा या इन्वेस्ट किया पैसा अच्छा रीटर्न देगा | आपकी हाजिर जवाबी से आस पास के लोग प्रसन्न दिखाई देंगे | तेलीय चीजों से दूरी बनाकर रखे | निजी जीवन में आज कुछ चीजों को लेकर गंभीर नजर आएंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | नौकरीपेशा जातक आज सहकर्मी की ख़ुशी में शामिल होंगे | प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा बीतेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी भी तरह की शंका पनपने ना दे, ये जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | जिस भी कार्य के बारे में सोचेंगे, वो समय पर पुरे हो जायेंगे | जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे | अपने ज्ञान और अनुभव को आप करीबियों संग शेयर करेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग रोमांटिक शाम बिताएंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा | इसीलिए कार्यो में अधिक उत्साह दिखाने की वजह से मुंह की खानी पड़ सकती है |  आमदनी को लेकर दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खर्चो में वृद्धि देखने को मिल सकती है | आपको परिवार की जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आज आपकी कोई इच्छा पूरी होने वाली है, जिस वजह से चेहरे पर ख़ुशी का भाव रहेगा | कामकाज को लेकर दिन मेहनती साबित होगा, लेकिन अच्छे फल मिलेंगे | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेगी |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी काम के सिलसिले में आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ेगी | कहीं निवेश करने की मंशा है, तो जानकार से मदद ले | आज माताजी आपसे बेहद प्रसन्न दिखाई देगी | आज किसी के बहकावे में आकर करीबी से संबंध ना बिगाड़े |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
दोस्तों के साथ बनाया कोई प्लान आज पूरा हो सकता है | नौकरीपेशा जातक बॉस के सामने अपनी बात रखने में सफल होंगे | व्यापारियों को आज अनुभवी से काम की सलाह मिलने वाली है | प्रेम जीवन वाले जातको के लिए दिन अच्छा बीतेगा, साथ समय बिताएंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | हालाँकि व्यापारियों को आज कड़ा रवैया दिखाना होगा, स्थितियों को हलके में लेना नुकसान की वजह बन सकता है | प्रेम जीवन वाले अपने रिश्ते को लेकर भावुक हो सकते है | गृहस्थ जीवन वालो का दिन बढ़िया रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन कमजोर साबित होगा | आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है, जिस वजह कार्य भी प्रभावित होंगे | कोई मित्र आपसे आर्थिक या कोई और मदद मांग सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी से भविष्य जुड़े कुछ फैसलों पर चर्चा करेंगे | आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार में नयी सम्पत्ति खरीदने को लेकर वार्ता हो सकती है | नौकरीपेशा जातको की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, सीनियर प्रसन्न होंगे | किसी मित्र से लम्बे समय बाद मुलाकात होगी | विवाहित जातको का दिन बढ़िया बीतेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर