Category Archives:  Spiritual

जानिए माँ लक्ष्मी की कौनसी तस्वीर करवाएगी धन वर्षा, कौनसी तस्वीर कर सकती है कंगाल

Jan 21 2021

Posted By:  Sunny

आज के समय में हर कोई माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहता है | हर कोई चाहता है, कि उसके पास सुख शांति की हर वस्तु हो और इसके लिए वो तरह तरह के उपाय भी करता है | शास्त्रों, पुराणों और किस्से कहानियों में उल्लेख मिलता है, कि माँ लक्ष्मी की कृपा जिस किसी पर भी बनती है | उसके जीवन में कभी धन धान्य की कमी नहीं रहती है | अक्सर लोग अपने घरो में माँ लक्ष्मी की तस्वीरें या प्रतिमा लगाते है, ताकि माँ लक्ष्मी की कृपा उन पर बनी रहे | लेकिन क्या आप जानते है, माँ लक्ष्मी की कुछ तस्वीरें ऐसी होती है | जो आपको धनवान बनाती है, तो वहीँ कुछ तस्वीरें ऐसी होती है जो आपके लिए कंगाली के दरवाजे खोल देती है | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |


माता की उल्लू के साथ तस्वीर


आप ये तो जानते ही होंगे की माँ लक्ष्मी की सवारी उल्लू है | लेकिन घर में माता की ऐसी कोई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, जिसमे माता के साथ उल्लू हो या माता उल्लू पर सवार हो | दरअसल माता की ऐसी तस्वीर माता के गमन का प्रतीक होती है, ऐसे में माता घर से उल्लू पर सवार होकर चली जाती है | और इस वजह से घर में आर्थिक परेशानियां पैदा होने लगती है |



इस तस्वीर से मिलेगी माता की कृपा


यदि आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे है, तो आप अपने घर में  माता लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाए | जिसमे माता विष्णु जी के साथ गरुड़ देव पर सवार हो | इस तस्वीर से आप पर माता लक्ष्मी और श्रीहरी के साथ साथ गरुड़ देव की भी कृपा बनेगी | इस तस्वीर से आपकी समस्त समस्याओ का अंत होगा और सुख समृद्धि का वास होगा |

कुबेर देवता के साथ माँ लक्ष्मी


माता लक्ष्मी का स्वाभाव चंचल माता जाता है | जबकि कुबेर देवता को स्थाई संपत्ति का देवता माना जाता है | इसीलिए घर में आप माता लक्ष्मी के साथ साथ कुबेर देवता की तस्वीर अवश्य लगाए | इससे माँ लक्ष्मी घर में स्थाई रूप से रहती है और साथ ही कुबेर देवता की कृपा से घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं रहती |

श्रीहरी के चरण दबती माँ लक्ष्मी


घर में ऐसी तस्वीर अवश्य लगानी चाहिए, जिसमे माता लक्ष्मी माता लक्ष्मी श्रीहरी के चरण दबा रही हो | इससे आप पर श्रीहरी की कृपा बनती है और माँ लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है | इतना ही नहीं इससे घर में हर पल सुख शांति और प्रसन्नता का भाव रहता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर