Category Archives:  Spiritual

राशिफल 24 जनवरी 2021: आज इन लोगो को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 23 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | आध्यात्म के क्षेत्र में आपकी रूचि जागेगी | कामकाज को लेकर नए अवसरों की तलाश रहेगी | किसी घरेलू काम में खर्चा होने वाला है | शाम को सेहत बिगड़ने की सम्भावना है, सतर्क रहे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा, रिश्ता मजबूत बनेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ लोगो की वजह से कोई परेशानी हो सकती है | परिवार का छोटा सदस्य आपसे मदद मांग सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | हालाँकि प्रेम जीवन वाले जातको के लिए आज का दिन चुनौतीभरा साबित होगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिस वजह कामकाज में भी तेजी देखने को मिलेगी | हालाँकि कामकाज में कोई जल्दबाजी न दिखाए | संतान किसी चीज की मांग कर सकती है, आप उसे पूरा करेंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव दूर होगा, करीबियां बढ़ेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, हालाँकि ज्यादा परेशानी नहीं होगी | ऑफिस में अनजाने में हुयी गलती की वजह से बॉस से सुनना पड़ सकता है | व्यापारियों को आज अनुभवी से सलाह मिलने वाली है | परिवार में तनातनी का माहौल चिंता की वजह बन सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज सितारों की चाल आपके पक्ष में है | कार्यक्षेत्र में अपने प्रभाव को बढ़ाने में आप सफल होंगे | इस राशि के विद्यार्थी नए कोर्स में दाखिला ले सकते है | विवाहित जातक अपने दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने की कोशिश करेंगे | आप निवेश करने को लेकर विचार करेंगे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | परिवार में किसी चीज की मांग उठ सकती है | ऑफिस में नया काम हाथ में आएगा, जिसमे आपको सीनियर से मदद लेनी पड़ेगी | कामकाज में अधिक व्यस्तता की वजह से सेहत गिर सकती है, ख्याल रखे | दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
पारिवारिक बिज़नेस से जुड़े जातको को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | आर्थिक स्थिति में गिरावट आपको चिंतित कर सकती है | शाम के समय जीवनसाथी के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी मुद्दे पर चर्चा करना परिवार में तनाव की वजह बन सकता है | कामकाज को लेकर दिन मेहनती लेकिन शुभ नतीजे प्रदान करेगा | खानपान के शौक़ीन आज अपने पर काबू रखे | दाम्पत्य जीवन में सब ठीक रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा साबित होगा | किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी जान पहचान आपको फायदा करा सकती है | इस राशि के विद्यार्थी पढाई में मन लगाएंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा | प्रेम जीवन वाले अपने रिश्ते में पड़ी दरार को पाटने की कोशिश करेंगे |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ साबित होगा | नए कामो को हाथ में लेंगे, आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा | अपनी किसी परेशानी को मित्र से शेयर कर, हल्का महसूस करेंगे | शाम को घूमने फिरने का प्लान बन सकता है | जीवनसाथी आपके लिए कुछ नया कर सकता है 


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज रोजगार को लेकर दिन शुभ रहेगा, नए अवसर मिलेंगे | आज माताजी से आपको स्नेह की प्राप्ति होगी, आप उनकी सेवा करेंगे | व्यापारियों को लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है, जिस वजह से थकान रहेगी | वैसे आज के दिन किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचे |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए बड़े कामो को हाथ में लेने से बचे | नौकरीपेशा जातको का दिन अच्छा बीतेगा | किसी काम मे मनचाहे नतीजे ना मिलने की वजह से परेशान हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में हल्का तनाव देखने को मिलेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर