Category Archives:  Spiritual

राशिफल 27 जनवरी 2021: धन के लेनदेन में सावधान रहे इस राशि के जातक, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 26 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | अपने साहस के बल पर आपको सफलताएं मिलेगी | लेकिन व्यापारियों को आज रिश्तेदार की वजह से परेशानी उठानी पड़ सकती है | बड़ी धनराशि के लेनदेन से बचे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी को समझने का मौका मिलेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, हालाँकि कुछ खर्चे भी होने वाले है | कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता में वृद्धि होगी, बॉस आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे | राजनीति से जुड़े लोगो का दिन भागदौड़ में बीतेगा | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप मानसिक तनाव से बाहर निकलेंगे और सकारात्मक सोचेंगे | इस राशि के विद्यार्थी पढाई लिखाई को लेकर नयी योजना बना सकते है | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | प्रेम जीवन वालो को प्रिय से कोई उपहार मिलने की सम्भावना है, निकटता बढ़ेगी |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | वैसे आज के दिन बेवजह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करे, अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते है | परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा | शेयर बाजार को लेकर आपको अच्छी सलाह मिल सकती है | निजी जीवन अच्छा बीतेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले परिणाम का रहेगा | रोजगार की दिशा में किये जा रहे प्रयास सफल होंगे | संपत्ति से जुड़े मामलो में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | आज अपने काम स्वयं ही करे तो बेहतर है | दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | कामकाज में मदद लेने में झिझक को छोड़ने की जरूरत है | किसी ख़ास मित्र से अपनी परेशानी शेयर कर सकते है | आज घर के बड़े से मतभेद हो सकते है, आपको धैर्य का परिचय देना होगा | आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन बढ़िया बीतेगा | कुछ नए लोगो से मुलाकात होगी, आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा | हालाँकि अचानक किसी बड़े खर्चे की वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका ध्यान अधूरे कामो को पूरा करने पर रहेगा, जिस वजह से व्यस्त रहेंगे | पिताजी से आपको मार्गदर्शन मिलने वाला है | मन में चल रही बातो को करीबी से शेयर कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का कमजोर स्वास्थ्य परेशान कर सकता है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | साझेदारी वाले कामो में आज सफलता मिलेगी | नौकरीपेशा जातक वाणी में सौम्यता बनाये रखे | विवाहित जातको को ससुराल पक्ष से कोई समाचार मिलने वाला है | आर्थिक स्थिति को लेकर किये जा रहे प्रयास सफल होंगे | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कमजोर रहने वाला है, उन्हें आज बड़ी मेहनत करनी होगी | आज गली मोहल्ले के धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते है | कामकाज को लेकर वरिष्ठ अधिकारीयों से कुछ बात कर सकते है | जीवनसाथी संग रोमांस बढ़ेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | व्यापारी आज बड़े उत्साहित नजर आएंगे | नयी नौकरी की तलाश कर रहे जातको को अच्छी खबर मिलने वाली है | आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए धन निवेश कर सकते है | परिवार के सदस्यों में आत्मीयता में वृद्धि होगी |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | इसीलिए क्षमता से बाहर कामो की जिम्मेदारी ना ले | सेल्स से जुड़े जातको को लाभ कमाने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी | प्रेम जीवन वाले जातको में उपहार का आदान प्रदान हो सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर