Category Archives:  Spiritual

राशिफल 28 जनवरी 2021: आज वृश्चिक राशि के भारी है ग्रह, जानिए बाकी राशियों का हाल...

Jan 27 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का प्रतीत हो रहा है | कामकाज को लेकर दिन ठीक बीतेगा, हालाँकि थकान होगी | कोई जरुरी काम किसी वजह से टालना पड़ सकता है | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में मतभेदों के चलते तनाव का सामना करना पड़ सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | पूर्व में किये आपके कामो की वजह से आपके मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है | आप घर के कामो में हाथ बंटाएंगे, जिससे परिवार वाले भी खुश होंगे | वैसे आर्थिक मामलो को लेकर दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है, इसीलिए लेनदेनों और निवेश में सावधान रहे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपको कई कार्यो में भाग्य का साथ मिलता महसूस होगा | हालाँकि आज जानबूझकर किसी से शत्रुता मोल ना ले | कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, स्थिति मजबूत होगी | आज माताजी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, उन्हें अचानक कोई कष्ट हो सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | रुके हुए कार्य बनने वाले है, जिस वजह से आप तनावमुक्त नजर आएंगे | कोर्ट कचहरी के मामलो को बाहर ही सुलझाने की कोशिश कर सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | आज जीवनसाथी की वजह से आपको अच्छा लाभ होने वाला है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | चल रही कठिन परिस्थितियों से आपको बाहर निकलने का मौका मिलेगा | आर्थिक स्थिति को लेकर कोई योजना बना सकते है | व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा | दाम्पत्य जीवन में कोई बात तनाव पैदा कर सकती है, उससे बचने की कोशिश करे |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज कामकाज को लेकर दिन बढ़िया बीतेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | नौकरीपेशा जातको को आज ऑफिस में उपहार मिल सकता है | काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार परेशान कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन एकदम बढ़िया बीतेगा | कहीं रुका हुआ पैसा मिलने वाला है, जिस वजह से आर्थिक स्थिति में भी संतुलन आएगा | राजनीति से जुड़े जातको को आज अच्छा लाभ मिलेगा | शाम को जीवनसाथी के संग दोस्त की पार्टी में शामिल हो सकते है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके ग्रहो की दशा शुभ स्थिति में नहीं है | ऑफिस में नयी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जिसे आप अपनी बुद्धिमता से निपटा लेंगे | किसी करीबी से विवाद होने की सम्भावना है, अच्छा होगा उनसे आज दूर रहे | दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | ऑफिस में आपके व्यवहार को लेकर कुछ बाते हो सकती है | शाम को आपको कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है | प्रेम जीवन में तनाव रहेगा, इसकी वजह प्रिय के उम्मीदों पर खरा ना उतरना हो सकती है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका ठीकठाक बीतेगा | नींद पूरी ना होने की वजह से ऑफिस में आलस महसूस होगा, काम में मन नहीं लगेगा | व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा, मेहनत रंग लाएगी | कोई निजी काम अधूरा रह सकता है | दाम्पत्य जीवन में आपसी संतुलन और प्रेम बना रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा | मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा | ऑफिस में प्रतिद्वंदी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे | वैसे आज के दिन फालतू खर्चो से दूर रहने की कोशिश करे | आपके प्रयासों से दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा और प्रेम बढ़ेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन सामान्य बीतेगा | कार्यो की सफलता के लिए एड़ी छोटी का जोर लगाना पड़ेगा | कहीं निवेश करने की प्लानिंग कर सकते है | इस राशि के छात्र के घर के बड़े सदस्य से करियर की सलाह ले सकते है | दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर