Category Archives:  Spiritual

राशिफल 29 जनवरी 2021: इन 06 राशियों को होगा बंपर लाभ, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 28 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | कामकाज को लेकर मिलेजुले नतीजे मिलेंगे, जिनसे आप संतुष्ट होने की कोशिश करेंगे | नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों संग मिलकर काम करेंगे | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज अपने कार्यो को भाग्य के भरोसे छोड़ना आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है | व्यापार को लेकर की जाने वाले यात्रा सफल होंगी | आज धन के लेनदेन में अधिक सावधानी बरते | आज संतान से मिली को खुशखबरी आपका दिन बना देगी |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | व्यापारियों को आज पिताजी से मदद मिलेगी | नौकरीपेशा जातक शत्रुओ से सावधान रहे | कोई अधूरा काम थोड़ा परेशान करेगा | कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी और मित्रो से विचार विमर्श करना आपके लिए अच्छा साबित होगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | घर में कोई रिश्तेदार लम्बे समय बाद मुलाकात के लिए आ सकता है | आर्थिक स्थिति के मामले में दिन कमजोर है, निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से राय जरूर ले | जीवनसाथी का सकारात्मक व्यवहार आपको ख़ुशी देगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | ऑफिस में जूनियर की गलती को माफ़ करेंगे, इससे आपकी इज्जत बढ़ेगी | विदेश में कार्य कर रहे जातको को घर की याद सताएगी | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | अपनी इच्छाएं आप जीवनसाथी पर ना थोपे, ये रिश्ते में दरार की वजह बन सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा | हालाँकि किसी विषय पर अधिक सोचना आपको सिरदर्द दे सकता है | परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा, आप बच्चो के लिए कुछ खरीद सकते है | विवाह योग्य जातको के लिए आज रिश्ते आ सकते है, मन में उत्साह पैदा होगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप आज का दिन अपनी शर्तो पर जीने की कोशिश करेंगे | परिवार में चल रही किसी परेशानी को सुलझाने में आप सफल होंगे | नौकरीपेशा जातको के लिए आज का दिन थकाने वाला साबित होगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | अपने भविष्य को लेकर विचारमग्न रहेंगे | नौकरीपेशा जातक आज ऑफिस में सावधान रहे, बॉस की आप पर नजर रहेगी | जरुरी काम के लिए जाने से पहले घर के बड़ो आशीर्वाद अवश्य ले | आपका दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | किसी अटके हुए कार्य को फिर से शुरू करने में आप सफल होंगे | समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | नौकरीपेशा जातक ऑफिस के बाद सहकर्मी के साथ कुछ समय बिताएंगे | प्रेम जीवन वालो के लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपके मन में उलझन रहेगी, अच्छा होगा इसे किसी से शेयर करे | ऑफिस में काम का थोड़ा प्रेशर बढ़ने वाला है, तैयार रहे | कोर्ट कचहरी के मामलो में दिन पक्ष में साबित हो सकता है | आज कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद के लिए आ सकता है, आप उसकी मदद करेंगे |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का साबित होगा | पूर्व में लिए कुछ निर्णयों के सही साबित होने पर आप प्रसन्न होंगे | हालाँकि आज खर्चो में वृद्धि चिंतित कर सकती है | इस राशि के छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | सोचे हुए कामो को पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है | आय के नए स्त्रोत की तलाश करेंगे | घर का माहौल अच्छा रहेगा | हालाँकि दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार परेशान करेगा | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर