Category Archives:  Spiritual

इस तरह नहाने से चमकेगी किस्मत, जानिए क्या है नहाने का ज्योतिषीय तरीका

Jan 28 2021

Posted By:  Sunny

समय समय पर हम आपको घर और जीवन में सुख शांति और तरक्की के उपाय बताते रहते है | साथ ही वस्तुओ को रखने के सही स्थान और वास्तु से जुड़े नियमो से भी अवगत कराते रहते है | लेकिन आज हम आपको स्नान से जुडी कुछ जरुरी बाते बताने जा रहे है | आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह नहाने से आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी | साथ ही किस तरह नहाने से आप पर ईश्वर की कृपा बनेगी और जीवन में खुशियां आएगी | तो आइये जानते है, आज की इस पोस्ट में आपके लिए क्या खास है |


यदि कर रहे है नदी में स्नान


ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि यदि नदी में स्नान करते समय पानी पर ॐ लिखकर, तुरंत डुबकी मार लेनी चाहिए | इससे नदी स्नान का पूर्ण पुण्य प्राप्त होता है | साथ ही इससे नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है, और ग्रह दोषो से भी मुक्ति मिलती है | इतना ही नहीं इससे बुरी नजर से भी छुटकारा मिलता है |



घर में करे ये उपाय


यदि आप स्नान करने जा रहे है, तो बाल्टी में पानी भरे और उस पानी में तर्जनी अंगुली से त्रिभुज का चिन्ह बनाये | अब इस त्रिभुज के अंदर बीज मंत्र "ह्रीं" लिखे | अब आप अपने इष्टदेव का ध्यान करे और उनसे मनोकामना कहे | इससे आपके जीवन की सभी समस्याएं धीरे धीरे दूर हो जाएगी |

चमत्कारी है ये मंत्र


ये बात तो आप जानते है कि सनातन धर्म में मंत्रो का विशेष महत्व है | हर कार्य के लिए विशेष मंत्र का वर्णन मिलता है | इसी तरह स्नान के लिए भी शास्त्रों में मंत्र बताया गया है | जिसे स्नान करते समय जपना चाहिए | ये मंत्र इस प्रकार है "गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।" आप नहाते समय इस मंत्र का जाप करे या आप चाहते तो अपने इष्टदेव का ध्यान भी कर सकते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर