Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 जनवरी 2021: इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की नजर, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 29 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा, भाई या बहन आपसे मदद ले सकते है | कामकाज को लेकर दिन फलदायी साबित होगा | घर में किसी मंगल कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा, साथी का सहयोग मिलेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बेहद शुभ है | कामकाज को लेकर आप नयी योजना बना सकते है | माता जी स्नेह प्राप्त होगा | आप मित्र से आर्थिक मामले में कोई सलाह ले सकते है | निवेशकों के लिए भी आज का दिन शुभ है | विवाहित जातक जीवनसाथी संग भविष्य को लेकर चर्चा करेंगे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा, हालांकि खान पान में काबू रखे | राजनीती से जुड़े लोगो को आर्थिक फायदा होने की सम्भावना बन रही है | संतान को लेकर चिंतित हो सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन खुशनुमा रहेगा | विवाहित जातको को तनाव का सामना करना पड़ सकता है |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी कार्य में अधिक उत्साह दिखाना, कार्य के बिगड़ने की वजह बन सकता है | आप अपनी को पुरानी इच्छा जीवनसाथी से शेयर कर सकते है | आज उधार लेनदेन को लेकर सावधान रहे, नुकसान का सामना करना पड़ सकता है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि परिवार में कोई पुरानी समस्या फिर से खड़ी हो सकती है | पारिवारिक बिज़नेस से जुड़े जातको को पिताजी से मार्गदर्शन मिलेगा | दाम्पत्य जीवन में तनातनी की स्थिति रहेगी |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सोचे हुए सभी कामो को पूरा करने में सफल होंगे | व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे | शाम को मित्रो से मुलाकात कर मन प्रसन्न होगा | जीवनसाथी कोई बड़ा फैसला लेने वाला है, आप इससे प्रभावित होंगे |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन शुभ है | कोई नया कार्य आरम्भ या अटके हुए काम को शुरू करने के लिए उचित समय है | आज सेहत को लेकर दिन ठीक नहीं है, संक्रमण होने की सम्भावना है | पड़ोसी आपसे कोई मदद लेने आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में सब बढ़िया रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन कमजोर संकेत दे रहा है | आज के दिन वे ही कार्य करे, जिनके पुरे होने की सम्भावना हो | किसी मित्र की वजह से घर में झगड़ा हो सकता है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | उलझे हुए मामलो को सुलझाने में आप सफल होंगे | जीवनसाथी का धर्म कर्म के प्रति झुकाव आपको भी प्रेरित करेगा | ऑफिस में आज काम का भार अधिक रहेगा, इसीलिए कोई जल्दबाजी ना करे, अन्यथा गड़बड़ होने की सम्भावना है |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन उन्नति भरा साबित होगा | पूर्व में बनाई योजनाओ को अंजाम देने में सफल होंगे | वैसे आज पडोसी की वजह से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | नौकरीपेशा जातक बॉस से अपनी बात कहने में सफल होंगे | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आज किसी महान शख्सियत से मुलाकात होने वाली है, आप बेहद प्रसन्न होंगे | कामकाज को लेकर दिन ठीक रहेगा | शाम को हल्का सिरदर्द हो सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपसे मन की बाते शेयर करने वाला है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका खुशनुमा बीतेगा | किसी शौक को पूरा करने की आपकी कोशिश सफल होने वाली है | व्यापारी किसी महत्वकांक्षी योजना को लागू कर सकते है | कहीं अटका हुआ मिलेगा, लेकिन आपको हाथ पेअर मारने पड़ेंगे | दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर