Category Archives:  Spiritual

राशिफल 31 जनवरी 2021: आज है माह का अंतिम दिन, जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल...

Jan 30 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | परिवार के साथ समय बीतने चाहते है, तो दिन आपके पक्ष में है | आर्थिक लेनदेनों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है | इस राशि के छात्र कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम भरपूर प्रेम रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में दिन कमजोर प्रतीत हो रहा है | कहीं निवेश किया गया धन अच्छा रीटर्न देने वाला है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, ध्यान रखे आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ने वाली है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | कुछ बड़ा करने से पहले अनुभवी या बड़ो से सलाह ले | आज आप किसी पारिवारिक विवाद को निपटाने में सफल होंगे | आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े सोच विचार में रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ है | नए कार्य या किसी योजना को अंजाम देना चाहते है, तो आज का दिन अनुकूल है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है | परिवार का माहौल ठीक रहेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन में तनाव का माहौल परेशान करेगा |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | सोचे हुए कार्य पुरे होंगे, लेकिन आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी | अपने खर्चो पर नियंत्रण  की सोचेंगे, लेकिन नया अचानक नया काम आ सकता है | आज बाहर का खाना खाने से बचे, पेट से जुडी समस्या हो सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | भाई बहन से जुडी कोई चिंता दूर होने वाली है | परिवार में आपकी प्रशंसा होगी | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन थकाने वाला साबित होगा | नयी संपत्ति को खरीदने को लेकर घर में बातचीत हो सकती है | जीवनसाथी कुछ शेयर कर सकता है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी में लगे छात्रों के लिए दिन शुभ है | माता जी किसी धार्मिक स्थल के दर्शन की इच्छा जता सकती है | आर्थिक स्थिति को लेकर दिन बेहद शुभ है | व्यापारी नए साझेदार जोड़ने पर विचार कर सकते है | प्रेम जीवन वाले प्रिय से फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आप ऊर्जा से भरे नजर आएंगे | नौकरीपेशा जातको के व्यवहार में आये परिवर्तन की तारीफ होगी | वैसे आज अपने राज किसी से शेयर ना करे, गलत फायदा उठा सकता है | आज किसी कार्य को पूरा करने में आप जीवनसाथी की मदद ले सकते है |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक बीतेगा | कामकाज को लेकर दिन अच्छे नतीजे लेकर आया है | वैसे आज परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है, इस वजह से चिंता का माहौल बन सकता है | गृहस्थ जीवन में मनमुटाव रहेगा, लेकिन जरूरत के समय जीवनसाथी साथ खड़ा होगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप आलस से दूर रहे | कामकाज को लेकर सीनियर से आपको अच्छी सलाह मिल सकती है, जो भविष्य में काम आएगी | आज बच्चो की जिद को पूरा करने के लिए खरीददारी कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार बीतेगा | किसी सोचे हुए कार्य को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा | आज मित्र संग किसी फिल्म का आनंद उठा सकते है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | प्रेम जीवन वाले जातक आज प्रिय से अपने विवाह के बारे में बात कर सकते है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढाव भरा रहेगा | कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करे | आज किसी काम में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है | जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बढ़ते मतभेदों को दूर करने की जरूरत है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर