Category Archives:  Spiritual

राशिफल 01 फरवरी 2021: इन 04 राशियों के लिए शुभ साबित होगा माह का पहला दिन, जानिए अपनी राशि का हाल...

Jan 31 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन शुभ है | आपको शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है | ऑफिस आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | आज कोई अजनबी आपकी बड़ी मदद करने वाला है | आज माताजी घर की मरम्मत करवाने की बात कह सकती है | आपका दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | हालांकि गलत तरीके से धन वृद्धि करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है | नौकरीपेशा जातको पर आज काम का अधिक दबाव रहेगा | दाम्पत्य जीवन में किसी बात पर चल रहे मतभेद, तनाव को बढ़ा सकते है |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपके किसी कार्य या निर्णय का परिवार में विरोध हो सकता है | आर्थिक लेनदेनों में आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | जीवनसाथी से मन की बाते शेयर कर अच्छा महसूस करेंगे |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | मन में चल रही किसी परेशानी की वजह से व्यथित रहेंगे | कामकाज को लेकर ठीक रहेगा, लेकिन मन नहीं लगेगा | शाम को मित्र से मिलने का प्लान बना सकते है | प्रेम जीवन वालो के लिए आज का दिन बढ़िया बीतेगा, प्रेम में वृद्धि होगी |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | आपके कुछ अटके हुए कार्य समय पर पुरे होने की सम्भावना बन रही है, बस आपको मेहनत करनी होगी | अचानक कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी आपसे कोई राय ले सकता है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | ऑफिस में ज्यादा ओवर कॉन्फिडेंस दिखाना पछतावे में डाल सकता है | स्वास्थ्य के मामले में किसी भी संकेत को नजरअंदाज ना करे | इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया है, नए कोर्स में दाखिला लेने का विचार कर सकते है |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | ऑफिस में अपनी स्थिति मजबूत करने की आपकी कोशिश सफल होगी | आज घर में कोई रिश्तेदार किसी काम के सिलसिले में मुलाकात के लिए आ सकता है | आज आँख से जुडी कोई समस्या हो सकती है, जिस वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है, हालाँकि ये सफलता प्रदान करेगी | संतान की संगति को लेकर चिंतित होंगे, आप इस बारे में बात करे | दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा, जीवनसाथी के साथ सुकून के पल बिताएंगे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | घर में कोई विवाद फिर से खड़ा हो सकता है | धन सम्पदा के मामलो में आज आप धैर्य बनाये रखे | कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले, घर के सदस्यों से भी राय ले तो बेहतर रहेगा | दाम्पत्य में जीवन में हल्के तनाव की स्थिति रहेगी |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | नया वाहन खरीदने के बारे में विचार कर सकते है, स्वजन भी खुश होंगे | नौकरीपेशा जातको को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, हालाँकि उत्साह में ख्याल रखे की आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है | निजी जीवन सुख से भरपूर रहेगा |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप पर पूर्वजो की कृपा बन रही है, इसी वजह से कार्यो में सफलता मिलेगी | कहीं निवेश किया गया धन आपको अच्छा फायदा करवाने वाला है, आर्थिक स्थिति को सम्बल मिलेगा | आज ससुराल पक्ष से कोई मुलाकात के लिए आ सकता है | आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | इसी वजह से बड़े कार्यो को सोच समझकर ही हाथ में ले | ऑफिस में आपकी व्यवहार कुशलता आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है | जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है, अच्छा होगा आप स्थिति काबू में करने की कोशिश करे |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर