Category Archives:  Spiritual

राशिफल 04 फरवरी 2021: इन 03 राशि वालों की झोली में आएगा अपार धन, जानिए अपना राशिफल

Feb 03 2021

Posted By:  Sunny

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |



मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कार्यक्षेत्र में परेशानी खड़ी हो सकती है, इसीलिए अनुभवियों से सलाह लेकर आगे बढे तो बेहतर है | व्यापारियों के लिए दिन अच्छे संकेत दे रहा है, लाभ होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में तनाव उत्पन्न होने की सम्भावना बन रही है |



वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | साझेदारी में कर रहे कार्यो के लिए दिन बेहतर है | आज आपका दिन खर्चो में कमी करने की ओर रहेगा | आर्थिक मामलों में स्वार्थी होना, फायदेमंद साबित हो सकता है | विवाहित जातको के लिए दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | लेकिन मन को इधर उधर भटकने ना दे, अन्यथा नुकसान हो सकता है | आर्थिक मामलो को लेकर आज किसी से सलाह ले सकते है | नौकरीपेशा जातको का दिन थकान भरा रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा |

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले, उसके प्रभावों पर सही से मनन कर ले | कोई बना बनाया काम करीबी की वजह से बिगड़ सकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की महत्वकांक्षा विवाद पैदा कर सकती है |

सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा | गृह निर्माण या मरम्मत पर पैसा खर्च करने के लिए दिन शुभ है, क्योंकि सभी कार्य पुरे होंगे | संतान आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है | इस राशि के अविवाहित जातको के विवाह की बात घर परिवार में चल सकती है |

कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | मार्केटिंग के कार्य से जुड़े जातक आज मनचाहा लाभ कमाने में सफल होंगे | परिवार में बड़े सदस्य से मतभेद होने की सम्भावना है, आप धैर्य रखे | आज बचपन का कोई मित्र आपके बड़ा काम आने वाला है | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन ठीक रहेगा |

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर प्रतीत हो रहा है | काम को लेकर दबाव रहेगा, जिस वजह से तनाव होगा | हालाँकि आर्थिक मामलो को लेकर दिन बढ़िया है, उधर दिया धन मिल सकता है | आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में सब कुशल मंगल रहेगा |

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | अपने निजी जीवन में चल रही परेशानी को निपटाने में आप सफल होंगे | व्यापारी जातक कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार करेंगे | दाम्पत्य जीवन में किसी प्रकार का भ्रम पैदा होने ना दे | परिवार में बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे |

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | कामकाज को लेकर थोड़ी थकान रहेगी, हालाँकि स्वास्थ्य पर असर नहीं होगा | धन प्राप्ति के मार्ग में कोई बाधा आ सकती है | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अभी थोड़ा ठहरने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |



मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन शुभ है | आर्थिक मामलो में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य पर कुछ खर्चा कर सकते है | व्यापारी साझेदार की मदद से सफलता प्राप्त करेंगे | विवाहित जातक आज जीवनसाथी से मन में दबी कोई बात शेयर कर सकते है |


कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | सोचे हुए कामो को समय पर पूरा करने में सफल होंगे | वैसे आज आपका ध्यान किसी योजना पर गुप्त रूप से काम करने पर रहेगा | ससुराल पक्ष से कोई शख्स मुलाकात के लिए आ सकता है, जिनसे आपको फायदा होने के आसार बन रहे है |

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा | अधूरे कार्यो को पूरा करने और निवेश करने के लिए दिन शुभ है | हालाँकि आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है | आज कुछ पुरानी बातो को याद कर भावुक हो सकते है | दाम्पत्य जीवन में सुख बना रहेगा |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर