Category Archives:  Spiritual

कर्ज और मर्ज से मुक्ति दिलाएंगे ये उपाय, एक बार जरूर आजमाए

Feb 03 2021

Posted By:  Sunny

कर्ज और मर्ज ऐसी दो चीजे है, जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को दूबर बना देती है | शरीर में रोग होने पर व्यक्ति स्वतः ही कर्ज की ओर बढ़ने लगता है | ऐसे में व्यक्ति का निरोगी होना सबसे आवश्यक होता है | क्योंकि रोगग्रस्त व्यक्ति जीवन में कोई भी काम करने में असमर्थ हो जाता है | वहीँ कर्ज की वजह से व्यक्ति मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगता है | ऐसे में यदि आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे है, तो हम आपके लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय लेकर आये है, जो आपकी बड़ी मदद कर सकते है | तो आइये जानते है, क्या है आपकी परेशानी का हल...


कर्ज से छुटकारा


यदि आप कर्ज से परेशान है और इससे छुटकारा पाने में असफल हो रहे है, तो महादेव आपकी मदद कर सकते है | इसके लिए आप किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार को शिव मंदिर जाए और शिवलिंग का दूध और जल से अभिषेक करे | अब शिवलिंग पर मसूर की दाल अर्पित करे | इसके बाद मंदिर में बैठकर ऋणमुक्तेश्वर महादेव के मंत्र “ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम:” का 108 बार जाप करे | इससे कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन की आवक में वृद्धि होगी |



रोग से मुक्ति 


यदि आपके घर परिवार में लम्बे समय से कोई रोग से पीड़ित है | इस लम्बी अवधि में दवाइयां भी असर नहीं कर रही है, तो आप एक उपाय कर सकते है | आप एक चांदी के पात्र में जल भरे और उसमे केसर मिलाकर पात्र को रोगी के सिरहाने रख दे | इसके बाद सुबह इस जल को पीपल या तुलसी को अर्पित कर दे | ऐसा माना जाता है, कि इससे रोगी की दशा में तेजी से सुधार होने लगता है |

इसके अलावा एक उपाय आप यह कर सकते है कि आप माला से 'ॐ रुद्राय नमः' मंत्र का रोजाना जाप करे | 6 माह तक इस मंत्र के जाप से मंत्र और माला सिद्ध हो जाती है | साथ ही समय के साथ रोगी की दशा में सुधार होने लगता है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर